एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेशः गृह मंत्री बाला बच्चन बोले- हनी ट्रैप मामले में नेता या अधिकारी की भूमिका हुई तो होगी कार्रवाई

गिरोह के जाल में फंसे रसूखदारों के नाम जाहिर न किए जाने के बारे में पूछे जाने पर गृह मंत्री ने कहा, "सही समय आने दीजिये, इस मामले में सभी नामों का खुलासा हो जायेगा."

इंदौर: मध्यप्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन ने शुक्रवार को कहा कि अगर हनी ट्रैप मामले की जांच में किसी बड़े राजनेता या नौकरशाह की भूमिका मिलती है तो वह भी कानूनी कार्रवाई से बच नहीं सकेगा. गृह मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब इस हाई-प्रोफाइल सेक्स स्कैंडल मामले में शामिल कई बड़े हस्तियों को लेकर अटकलें दिनों-दिन तेज होती जा रही हैं.

जांच करने वाले अधिकारियों को संदेह है कि आपत्तिजनक सामग्री के जरिये "शिकार" को ब्लैकमेल करने के लिए हनी ट्रैप गिरोह ने राजनेताओं और नौकरशाहों समेत कई रसूखदारों को भी अपने जाल में फंसाया था.

बाला बच्चन ने इंदौर में मीडिया से बात करते हुए कहा, "मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में हनी ट्रैप मामले की निष्पक्ष जांच करायी जा रही है. कोई भी जन प्रतिनिधि या नौकरशाह, अगर हनी ट्रैप मामले में शामिल है पाया जाता है तो वह कानूनी कार्रवाई से नहीं बच पायेगा."

आगे बढ़ चुकी है पुलिस की जांच

गिरोह के जाल में फंसे रसूखदारों के नाम जाहिर न किए जाने के बारे में पूछे जाने पर गृह मंत्री ने कहा, "सही समय आने दीजिये, इस मामले में सभी नामों का खुलासा हो जायेगा."

हनी ट्रैप मामले में प्रदेश पुलिस मुख्यालय के गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) के प्रमुख को आनन-फानन बदले जाने पर बच्चन ने कहा, "यह बदलाव प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा था. जो हो गया, वह हो गया. वैसे भी मामले में पुलिस की जांच काफी आगे बढ़ चुकी है."

गौरतलब है कि सूबे के पुलिस महानिदेशक विजय कुमार सिंह ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (काउंटर इंटे‍लिजेंस) संजीव शमी को एसआईटी प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी है. शुरूआत में पुलिस महानिरीक्षक (अपराध अनुसंधान) डी श्रीनिवास वर्मा को जांच कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था.

गृह मंत्री ने कहा निष्पक्ष तरीके से होगी जांच

गृह मंत्री ने कहा, "एसआईटी की जांच पर भरोसा रखिये. जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा." कांग्रेस पर हनी ट्रैप मामले में राजनीतिक फायदा उठाने के बीजेपी के आरोपों को खारिज करते हुए बच्चन ने कहा, "मामले में कानून पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से काम कर रहा है और अब जिसे जो अनुमान लगाना है, लगाता रहे."

हनी ट्रैप गिरोह के जाल में फंसने वाले लोगों में अब तक इंदौर नगर निगम के इंजीनियर हरभजन सिंह का ही नाम आधिकारिक तौर पर सामने आया है. हरभजन सिंह की ही शिकायत पर पुलिस ने 19 सितंबर को हनी ट्रैप गिरोह का औपचारिक खुलासा किया था. जिसके बाद पांच महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

मंदसौर गोलीकांड पर बोले गृह मंत्री बाला बच्चन, कहा- किसी को क्लीन चिट नहीं दी गई है

POK के सवाल पर फंस गए इमरान खान, देखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget