एक्सप्लोरर

MP Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव में अपने ही न बिगाड़ दें कांग्रेस का खेल, 39 बागियों को किया निष्कासित, अधिकतर निर्दलीय लड़ने को तैयार

Madhya Pradesh Election 2023 Date: टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस के कई नेता पार्टी छोड़कर सपा, बसपा या आम आदमी पार्टी जॉइन कर चुके हैं और अब उन्हीं के टिकट पर चुनाव मैदान में उतर रहे हैं.

Madhya Pradesh Election 2023: मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान है. कांग्रेस इस बार बहुमत हासिल करने और सरकार बनाने का दावा कर रही है. वहीं, बीजेपी भी फिर से सत्ता में आने की बात कह रही है. इन सबके बीच कांग्रेस के लिए एक बुरी खबर है. टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी में बगावत जारी है और विरोध करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

पार्टी ने ऐसे करीब 39 बागियों को पार्टी से निष्कासित भी किया है, लेकिन विरोध अब भी जारी है और बड़ा सवाल ये उठता है कि कहीं ये बागी नेता मतदान तक कांग्रेस का खेल न बिगाड़ दें. कई सीटों पर टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़कर निर्दलीय भी चुनाव मैदान में उतर गए हैं. आइए जानते हैं पूरी स्थिति.

कई बड़े नाम पार्टी के खिलाफ उतरे

पिछले दिनों कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण दो पूर्व विधायकों सहित 39 नेताओं को छह साल की अवधि के लिए पार्टी से निष्कासित किया है. इनमें से कई बागी नेताओं ने कांग्रेस उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन तक दाखिल कर दिया है. वहीं, कुछ बागियों को बहुजन समाज पार्टी (बसपा), समाजवादी पार्टी (सपा) या आम आदमी पार्टी (आप) से टिकट मिल गया है. कांग्रेस के लिए चिंता की बात ये है कि जिन 39 नेताओं को निष्कासित किया गया है उनमें पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डु, पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार, पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह और पूर्व प्रदेश पार्टी प्रवक्ता अजय सिंह यादव जैसे कुछ बड़े नाम भी हैं.

राष्ट्रीय नेताओं के जरिये भरपाई में जुटी कांग्रेस

वहीं, बागियों से जिस नुकसान की आशंका है उसकी भरपाई की कोशिश प्रदेश कांग्रेस राष्ट्रीय नेताओं के जरिये करने में लगी है. पार्टी यहां लगातार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा की जनसभाएं करा रही है. टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी चुनाव से पहले जबलपुर और भोपाल के बीच पदयात्रा भी कर सकते हैं. इससे वोटरों को लुभाने की पूरी कोशिश होगी.

ये भी पढ़ें

Telangana Election 2023: तेलंगाना चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 12 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, जानिए किसे-किसे मिला मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget