एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी बस, हादसे में 10 की मौत, 47 घायल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बस हादसे में मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया है. एसडीएम दिनेश शुक्ला ने बताया कि जिला प्रशासन ने प्रत्येक मृतक के परिजन को 15,000 रुपये और प्रत्येक घायल को 7,500 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में आज सुबह रूठियाई कस्बे के नजदीक एक बस सड़क के किनारे खड़े ट्रक के पीछे से टकरा गई. हादसे में बस में सवार दस लोगों की मौत हो गयी जबकि 47 लोग घायल हो गये. ये प्राइवेट बस उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से अहमदाबाद जा रही थी.

गुना पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक विवेक अस्थाना ने बताया कि आज तड़के करीब साढ़े चार बजे उत्तर प्रदेश के बांदा से अहमदाबाद जा रही बस गुना से लगभग आठ किलोमीटर दूर रूठियाई कस्बे के पास सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से टकरा गयी. हादसे में बस ड्राइवर सहित सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं तीन लोगों ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों में डेढ़ साल की एक बच्ची भी शामिल है.

विवेक अस्थाना ने बताया कि हादसे में घायल हुए 47 बस यात्रियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें तीन की हालत गंभीर है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव उनके परिजन को सौंप दिए हैं. धरनावदा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक नीरज बिरथरे ने बताया कि अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ आईपीसी की संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. ट्रक ड्राइवर फरार है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बस हादसे में मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया है. एसडीएम दिनेश शुक्ला ने बताया कि जिला प्रशासन ने प्रत्येक मृतक के परिजन को 15,000 रुपये और प्रत्येक घायल को 7,500 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget