एक्सप्लोरर

पीएम मोदी की तारीफ करने वाले जयराम रमेश पर बरसे मोइली, कहा- UPA-2 में पॉलिसी पैरालिसिस के लिए रमेश जिम्मेदार

वीरप्पा मोइली ने कहा ''मेरे विचार से कांग्रेस पार्टी के लिए यह समय समुचित अनुशासनात्मक कार्रवाई करने और ऐसे लोगों को आगाह करने का है जो पार्टी को छोड़ कर जाना चाहते हैं.'' मोइली ने कहा कि हर बार चुनाव का बहाना बन जाता है.

बेंगलुरू: प्रधानमंत्री पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश द्वारा पिछले दिनों की गई एक टिप्पणी पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली ने आरोप लगाया कि यूपीए सरकार के दूसरे कार्यकाल में 'नीतिगत पंगुता' के लिए रमेश जिम्मेदार थे. मोइली ने पार्टी के एक अन्य नेता शशि थरूर पर भी उनके इस बयान के लिए नाराजगी जाहिर की कि सही चीज करने पर प्रधानमंत्री की सराहना करने से विपक्ष की आलोचना की साख बनेगी.

गौरतलब है कि रमेश ने गत बुधवार एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी के शासन का मॉडल 'पूरी तरह नकारात्मक गाथा' नहीं है और उनके काम के महत्व को स्वीकार नहीं करके और हर समय उन्हें खलनायक की तरह पेश करके कुछ हासिल नहीं होने वाला है. रमेश और थरूर के बयानों को 'अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण' बताते हुए मोइली ने कांग्रेस नेतृत्व से दोनों नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का अनुरोध किया. मोइली ने रमेश के बयान को लेकर सवाल किया कि क्या कांग्रेस मोदी को खलनायक की तरह पेश कर रही है? उन्होंने रमेश के बयान को बहुत बुरा बताते हुए कहा कि इस तरह के बयान दे कर वह बीजेपी के साथ समझौता कर रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि मोदी को हमेशा खलनायक की तरह पेश नहीं करना चाहिए, तब पार्टी के दो अन्य वरिष्ठ नेताओं अभिषेक मनु सिंघवी और शशि थरूर ने उनका समर्थन किया था. मोइली ने कहा ''और अगर कोई भी नेता इस तरह का बयान देता है तो मैं मानता हूं कि वह कांग्रेस या इसके नेतृत्व के लिए काम नहीं कर रहा है.'' उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मंत्री होने के नाते 'वे' अधिकारों का उपयोग करते हैं और विपक्ष में आ कर वह सत्ताधारी दल के साथ एक संपर्क बनाए रखेंगे.

थरूर को कभी भी परिपक्व राजनीतिज्ञ नहीं समझा गया- मोइली मोइली ने आरोप लगाया ''वह (रमेश) यूपीए सरकार के दूसरे कार्यकाल में नीतिगत पंगुता के लिए जिम्मेदार हैं और वह कई बार प्रशासन के सिद्धांतों के साथ समझौता करने के लिए भी जिम्मेदार हैं.'' कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने दावा कि थरूर को कभी भी परिपक्व राजनीतिज्ञ नहीं समझा गया. उन्होंने कहा ''वह (थरूर) अकसर बयानबाजी करते हैं और प्रेस में जगह पाते हैं.'' उन्होंने कहा ''मैं नहीं समझता के उनके बयान को गंभीरता से लिया जा सकता है. उन्हें गंभीर राजनीतिज्ञ बनना होगा. यह हमारी अपील है.''

मोइली ने कहा ''मेरे विचार से कांग्रेस पार्टी के लिए यह समय समुचित अनुशासनात्मक कार्रवाई करने और ऐसे लोगों को आगाह करने का है जो (कांग्रेस पार्टी को) छोड़ कर जाना चाहते हैं. उन्हें सीधे-सीधे जाने दिया जाए, वे पार्टी में रह कर, पार्टी के साथ और उसकी विचारधारा के साथ कोई छेड़छाड़ न करें.'' कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री मोइली ने जोर दे कर कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्तर पर और राज्य स्तर पर कांग्रेस नेतृत्व के लिए पार्टी को पुनर्जीवित करने की खातिर तत्काल कदम उठाना जरूरी है. इसका कोई विकल्प नहीं है. उन्होंने कहा ''हमें (यह कदम उठाने में) सिर्फ इसलिए देर नहीं करना चाहिए कि दो या तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.''

हर बार चुनाव का बहाना बन जाता है- वीरप्पा मोइली मोइली ने कहा कि हर बार चुनाव का बहाना बन जाता है. पार्टी को ऐसे लोगों को पूरी मजबूती के साथ संगठित करना चाहिए जो कांग्रेस के मूल्यों को महत्व देते हैं और जनता की नब्ज समझते हैं. उन्होंने कहा ''हमें यह करना होगा. पार्टी के लोगों को पहले ही लग रहा है कि इसके लिए यह सही समय है क्योंकि ऐसा न करने पर बीजेपी के हौसले हमारे काडर को परेशान करने के लिए बुलंद होंगे. सरकार में बैठे लोगों को...बीजेपी को कांग्रेस पार्टी की ओर सम्मान और डर की नजरों से देखना होगा, अन्यथा पूरे विपक्ष के लिए उनके मन में भय का कोई भाव नहीं होगा.''

सुप्रीम कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद कल जम्मू-कश्मीर जाएंगे सीताराम येचुरी

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु में महिला और उसके दोस्त पर हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 अब भी फरार
बेंगलुरु में महिला और उसके दोस्त पर हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 अब भी फरार
Assam Assembly Elections 2026: असम में चुनावी दंगल के बीच JMM और जय भारत पार्टी का गठबंधन, आदिवासी और चाय जनजाति के मुद्दों पर जोर
असम में चुनावी दंगल के बीच JMM और जय भारत पार्टी का गठबंधन, आदिवासी और चाय जनजाति के मुद्दों पर जोर
‘वोटर लिस्ट से नाम गायब, वोट के अधिकार पर हमला...’, पश्चिम बंगाल में जारी SIR पर प्रशांत भूषण ने उठाए कई सवाल
‘वोटर लिस्ट से नाम गायब, वोट के अधिकार पर हमला...’, पश्चिम बंगाल में जारी SIR पर प्रशांत भूषण ने उठाए कई सवाल
कोडागु के जंगलों में 3 दिन बाद जिंदा मिली टेक प्रोफेशनल शरण्या, स्थानीय जनजाति ने ऐसे ढूंढ निकाला
कोडागु के जंगलों में 3 दिन बाद जिंदा मिली टेक प्रोफेशनल शरण्या, स्थानीय जनजाति ने ऐसे ढूंढ निकाला

वीडियोज

Iran Vs US-Israel War: ईरान की 'Missile City'! क्यों भेदने में US का Advance Satellite भी फेल ?
Iran Vs US-Israel War: ईरान की सेना IRGC अपने ही देश के खिलाफ बगावत करेगी? Reza Pahlavi का दांव!
Trump Final Ultimatum to Iran: ट्रंप का 'धमकी मीटर'..Iran को बार-बार चेता रहे! | Iran Israel War
Iran US-Israel War: Shadow War तो बस झांकी थी,अब 'Epic Fury' ! क्या दहल जाएगा मिडिल ईस्ट?
Iran US-Israel War: ईरान की नाक के नीचे से पायलट को निकाल ले गया इजरायल! | Pilot Rescue

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘नेताओं की हत्या से नहीं रुकेगा ईरान’, US अटैक पर ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई का बड़ा बयान
‘नेताओं की हत्या से नहीं रुकेगा ईरान’, US अटैक पर ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई का बड़ा बयान
कार का दरवाजा खोलते समय हुआ हादसा तो कौन होगा जिम्मेदार? दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया ये आदेश
कार का दरवाजा खोलते समय हुआ हादसा तो कौन होगा जिम्मेदार? दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया ये आदेश
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लामबंद विपक्ष को झटका, महाभियोग नोटिस खारिज, भड़के डेरेक ओ'ब्रायन बोले- BJP ने बनाया मजाक
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लामबंद विपक्ष को झटका, महाभियोग नोटिस खारिज, भड़के डेरेक ओ'ब्रायन
KKR vs PBKS: अगर कट-ऑफ टाइम तक शुरू नहीं हुआ 5-5 ओवर का मैच? तो कैसे होगा विजेता का फैसला
अगर कट-ऑफ टाइम तक शुरू नहीं हुआ 5-5 ओवर का मैच? तो कैसे होगा विजेता का फैसला
Explained: अब नहीं चलेगी अमेरिका की हुकूमत! मल्टीपोलर की ओर बढ़ रहा वर्ल्ड ऑर्डर, कैसे ईरान जंग ने बदला हवा का रुख
अब नहीं चलेगी अमेरिका की हुकूमत! कैसे ईरान युद्ध के बाद मल्टीपोलर की ओर बढ़ रहा वर्ल्ड ऑर्डर?
Excessive Yawning Causes: बार-बार आ रही है जम्हाई तो हल्के में न लें, जानें किन-किन बीमारियों का खतरा?
बार-बार आ रही है जम्हाई तो हल्के में न लें, जानें किन-किन बीमारियों का खतरा?
पिता-बेटे को पुलिस कस्टडी में बर्बरता और मौत पर चला कानून का डंडा, 9 पुलिसवालों को मौत की सजा
पिता-बेटे को पुलिस कस्टडी में बर्बरता और मौत पर चला कानून का डंडा, 9 पुलिसवालों को मौत की सजा
पेट्रोल-डीजल की टेंशन के बीच कम फ्यूल में कैसे चलाएं गाड़ी? आज ही अपनाएं ये जरूरी टिप्स
पेट्रोल-डीजल की टेंशन के बीच कम फ्यूल में कैसे चलाएं गाड़ी? आज ही अपनाएं ये जरूरी टिप्स
Embed widget