एक्सप्लोरर

पहला IS हमला: MP से लखनऊ तक दहशत की पूरी कहानी, जानें- कब क्या हुआ!

लखनऊ: पहली बार देश में आतंकी संगठन आईएस ने हमला किया है, सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि मध्य प्रदेश के शाजापुर में ट्रेन हमले के बाद ये खुलासा हुआ है कि भारत में आईएस का स्लीपर सेल सक्रिय है.

कब क्या हुआ

  • पूरे घटनाक्रम की शुरुआत मध्यप्रदेश के शाजापुर में ट्रेन में हुए धमाके से हुई थी. कल सुबह साढ़े नौ बजे शाजापुर के जबड़ी स्टेशन से पहले इंदौर-भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन के जनरल डिब्बे में धमाका हुआ और नौ लोग घायल हो गए.
  • शुरुआत में इसे मोबाइल से हुआ धमाका समझा गया, लेकिन बाद में आतंकी कार्रवाई के सुराग मिल गए. शक की सुई सिमी की तरफ गई थी, जो उज्जैन में सक्रिय रहा है.
  • इसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे एमपी के ही होशंगाबाद के पिपरिया इलाके से तीन संदिग्ध गिरफ्तार किए गए. इटावा से एक और कानपुर से दो संदिग्ध गिरफ्तार किए गए थे. वहीं, लखनऊ के एक घर में आतंकी के छुपे होने का पता चला, ऑपरेशन शुरू हुआ और रात ढाई बजे उसका शव मिला.
  • रात होते-होते खुद एमपी के सीएम ने पूरा घटना का ब्यौरा रख दिया और आईएस को जिम्मेदार बताया. इससे पहले आईबी ने भी आईएस के हाथ के संकेत दिए थे.
  • सूत्रों के मुताबिक लखनऊ के एक घर में छुपा रहा सैफुल्लाह आईएस से जुड़ा था. ट्रेन धमाके के बाद उसने दक्षिण भारत में अपने एक सहयोगी से बात की थी औरआईबी ने उसकी कॉल को इंटरसेप्ट कर लिया था.
  • इसी के बाद पूरा मामला खुला और लखनऊ में आईएस आतंकी का एनकाउंटर हुआ. करीब ग्यारह घंटे के ऑपरेशन के बाद सैफुल्लाह नाम का ये आतंकी एटीएस के हाथो देर रात मारा गया.
  • आतंकी के पास से आठ ऑटोमेटिक पिस्तौल और बम बनाने का सामना बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि जो विस्फोटक मिला है वो आरडीएक्स हो सकता है.
  • लखनऊ में संदिग्ध आतंकी के एनकाउंटर पर राजनीति भी शुरू हो गई. सबसे पहले एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पूरे मामले के खुलासे में खुफिया एजेंसियों और धरपकड़ में अपनी पुलिस की पीठ थपथपाते हुए पीएम मोदी के नेतृत्व की भी तारीफ की लेकिन कांग्रेस ने लखनऊ में हुए ऑपरेशन के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार की तारीफ की.
यह भी पढ़ें- देश में पहली बार IS के आतंकी का एनकाउंटर, 11 घंटे की मुठभेड़ के बाद ATS ने सैफुल्लाह को मारा देश में IS का पहला आतंकी हमला, MP के शाजापुर ट्रेन धमाके में 9 लोग घायल, 6 संदिग्ध गिरफ्तार लखनऊ : मारा गया IS आतंकी सैफुल्लाह, देखिए EXCLUSIVE तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', CJP और कांग्रेस को लेकर क्या बोले अन्नामलाई
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', CJP और कांग्रेस को लेकर क्या बोले अन्नामलाई
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget