एक्सप्लोरर

महंगाई की मार, सब्सिडी वाला हो या बिना सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर, दोनों के दाम बढ़े

राजधानी दिल्ली में गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस के दाम 60 रुपये बढ़कर 939.00 रुपये हो गया है और आर्थिक राजधानी मुंबई में इस सिलेंडर को लेने के लिए आपको 912 रुपये खर्च करने होंगे.

नई दिल्लीः आप सब्सिडी वाला सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं या बिना सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर, आपके लिए बुरी खबर है. दोनों के दाम बढ़े हैं और दाम त्यौहारी सीजन में आपके रसोई के बजट को बिगाड़ सकता है. सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 2.94 रुपये और बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 60 रुपये बढ़ाया गया है. बढ़े हुए दाम आज आधी रात से लागू हो जाएंगे.

आपके शहर में रसोई गैस के दाम नई दिल्ली में सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम 2.94 रुपये बढ़कर 505.34 रुपये पर जा पहुंचे हैं और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर अब 503.11 रुपये पर मिलेगा. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 14.2 किलोग्राम वाला घरों में काम आने वाला रसोई गैस सिलेंडर करीब 3 रुपये (2.94 रुपये) महंगा होकर 493.87 रुपये पर मिलेगा और कोलकाता में सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर 508.70 रुपये पर मिलेगा.

इसके अलावा गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर के दामों में 60 रुपये प्रति सिलेंडर का भारी इजाफा किया गया है और इसकी कीमत 900 रुपये के पार हो गई है.

आपके शहर में गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस के दाम राजधानी दिल्ली में गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस के दाम 60 रुपये बढ़कर 939.00 रुपये हो गया है और आर्थिक राजधानी मुंबई में इस सिलेंडर को लेने के लिए आपको 912 रुपये खर्च करने होंगे. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में नॉन सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 969.50 रुपये पर मिलेगा और चेन्नई में ऐसे सिलेंडर की कीमत 958 रुपये हो गई है.

क्यों बढ़े एलपीजी के दाम सिलेंडर के बेस प्राइस में बदलाव और उस पर टैक्स के असर से दाम में बढ़ोतरी हुई है. उल्लेखनीय है कि औसत अंतर्राष्ट्रीय बेंचमार्क दर और विदेशी मुद्रा विनिमय दर के अनुरूप एलपीजी सिलिंडर के दाम तय होते हैं, जिसके आधार पर सब्सिडी राशि में हर महीने बदलाव होता है. जब अंतर्राष्ट्रीय दरों में बढ़ोतरी होती है तो सरकार ज्यादा सब्सिडी देती है, लेकिन टैक्स नियमों के अनुसार रसोई गैस पर जीएसटी की गणना ईंधन के बाजार मूल्य पर ही तय की जाती है. ऐसे में सरकार ईंधन की कीमत के एक हिस्से को तो सब्सिडी के तौर पर दे सकती है, लेकिन टैक्स का भुगतान बाजार दर पर करना होता है इसके चलते कीमतें में बढ़ोतरी होती है.

जून से छठी बार बढ़े दाम सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में जून से यह छठी बढ़ोतरी है. तब से लेकर अब तक दाम 14.13 रुपये बढ़ गए हैं. एलपीजी ग्राहकों को बाजार कीमत पर रसोई गैस सिलेंडर खरीदना होता है. हालांकि, सरकार साल भर में 14.2 किलो वाले 12 सिलेंडरों पर सीधे ग्राहकों के बैंक खाते में सब्सिडी डालती हैं. इंडियन ऑयल कॉर्प (आईओसी) ने बयान में कहा कि 14.2 किलो के सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर का दाम बुधवार आधी रात से 502.40 रुपये से बढ़कर 505.34 रुपये प्रति सिलेंडर हो जायेंगे. इसके साथ ही ग्राहकों के खातों में ट्रांसफर होने वाली सब्सिडी नवंबर 2018 में बढ़कर 433.66 रुपये प्रति सिलेंडर हो गयी, जो कि अक्टूबर महीने में 376.60 रुपये प्रति सिलेंडर पर थी.

रेलवे का दीवाली तोहफाः 15 ट्रेनों से फलेक्सी फ़ेयर पूरी तरह खत्म, 32 ट्रेनों की स्कीम में बदलाव

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की 23 रैंक की छलांग, 100वें स्थान से 77वें स्थान पर आया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
‘जब ये बिहार-बंगाल में चुनाव हारते हैं तब...’, नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला
‘जब ये बिहार-बंगाल में चुनाव हारते हैं तब...’, नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला
Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद
Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget