एक्सप्लोरर

सांसदों के निलंबन का बनता नया रिकॉर्ड, आज लोकसभा से 2 और सांसद निलंबित, अब तक 143 पर एक्शन

Opposition MPs Suspended: सदन की अवमानना के मामले में विपक्षी सांसद सी थॉमस और ए एम आरिफ को निलंबित किया गया है. अब तक 143 सांसदों पर इस तरह की कार्रवाई हो चुकी है.

Opposition MPs Suspended: संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर जारी हंगामे को लेकर दो और सांसदों पर गाज गिरी है. बुधवार (20 दिसंबर) को सदन की अवमानना के मामले में स्पीकर ने दो विपक्षी सदस्यों सी थॉमस और ए एम आरिफ को संसद सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया. अब तक लोकसभा और राज्यसभा के 143 सांसदों को निलंबित किया जा चुका है.

कब कितने सांसद हुए निलंबित?

मंगलवार को ही लोकसभा से 49 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था. इससे एक दिन पहले सोमवार को लोकसभा से 33 और राज्यसभा से 45 सांसदों को निलंबित किया गया था. वहीं 14 दिसंबर को लोकसभा से 13 और राज्यसभा से एक सांसद को निलंबित किया गया.

दरअसल, 13 दिसंबर को संसद पर हमले की बरसी के दिन संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया था, जब दो युवक लोकसभा के दर्शक दीर्घा से फ्लोर पर कूद गए थे. इस दौरान उन्होंने केन से धुंआ फैला दिया. इसी दौरान संसद परिसर में दो अन्य ने केन के जरिए लाल और पीले रंग का धुंआ फैला दिया. इस दौरान उन्होंने नारेबाजी भी की. इस मामले के मास्टरमाइंड माने जा रहे ललित झा समेत 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और फिलहाल ये सभी पुलिस रिमांड पर हैं.

विपक्ष की क्या है मांग?

वहीं विपक्ष संसद की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से सदन में बयान देने के मांग कर रहा है. सरकार का कहना है कि चूक का मामला लोकसभा सचिवालय के दायरे में आता है और उसने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.

लगातार सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर विपक्ष हमलावर है और उसका कहना है कि सरकार महत्वपूर्ण बिलों को बिना किसी चर्चा के पास करवाना चाहती है. इसलिए सांसदों को निलंबित किया जा रहा है. बुधवार को ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 150 सांसद बाहर बैठे हैं, लेकिन कोई चर्चा नहीं हो रही. अडानी पर चर्चा नहीं होगी. बेरोजगारी पर चर्चा नहीं होगी, राफेल पर चर्चा नहीं होगी. इस पर टीवी पर चर्चा होगी बस.

गतिरोध और बढ़ा

सरकार और विपक्ष में तकरार मंगलवार (19 दिसंबर) को और भी बढ़ गया जब निलंबन के विरोध में विपक्ष ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया. इस दौरान टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी ने लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की. इसका वीडिया राहुल गांधी बनाते दिखे.

सरकार का कहना है कि ये पद का अपमान है. इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनखड़ को फोन भी किया. उन्होंने इस दौरान कहा कि  जो आज आपको सुना पड़ा मैं पिछले 20 सालों से यह सब सुन रहा हूं, लेकिन जिस तरह से सदन के अंदर देश के उपराष्ट्रपति होते हुए आपको यह सुनाा पड़ा यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है.

विपश्यना केंद्र के लिए रवाना हुए सीएम अरविंद केजरीवाल, ED के सामने नहीं होंगे पेश?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
कल होगा NDA दलों का साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
कल होगा NDA दलों का साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
बांकीपुर-दतिया उपचुनाव में हार पर आया BJP चीफ नितिन नवीन का पहला रिएक्शन
बांकीपुर-दतिया उपचुनाव में हार पर आया BJP चीफ नितिन नवीन का पहला रिएक्शन
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित

वीडियोज

Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Embed widget