एक्सप्लोरर

आजम खान के बयान पर हुई सर्वदलीय बैठक, कार्रवाई का फैसला स्पीकर पर छोड़ा, माफी नहीं मांगी तो होगा एक्शन

विवादित बयान के मामले में समाजवादी पार्टी सांसद आजम खान की मुश्किलें बढ़ सकती है. आज सर्वदलीय बैठक में फैसला किया गया कि स्पीकर ओम बिरला आजम खान से सदन में माफी मांगने के लिए कहें, ऐसा नहीं करने की स्थिति में स्पीकर उचित कार्रवाई करें.

नई दिल्ली: बीजेपी सांसद रमा देवी को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद आजम खान के बयान पर हंगामा जारी है. लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला सांसद आजम खान द्वारा माफी नहीं मांगने की स्थिति में मौजूदा सत्र से निलंबित कर सकते हैं. आज सर्वदलीय बैठक में ओम बिरला को कार्रवाई के लिए अधिकृत किया गया. इस बैठक में स्पीकर बिरला के साथ ही बीएसपी सांसद दानिश अली, एनसीपी नेता सुप्रिया सुले, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, डीएमके नेता कनिमोझी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और टीडीपी सांसद जयदेव गाला शामिल हुए.

इस बैठक में फैसला लिया गया कि स्पीकर आजम खान से माफी मांगने के लिए कहेंगे. सूत्रों के मुताबिक, ''लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समाजवादी पार्टी आजम खान से माफी मांगने के लिए कहेंगे. अगर आजम खान माफी नहीं मांगेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी.'' उन्हें बचे हुए सत्र के लिए निलंबित किया जा सकता है.

लोकसभा में तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान गुरुवार को उस समय विवाद की स्थिति बन गई थी जब पीठासीन सभापति और बीजेपी सांसद रमा देवी को लेकर समाजवादी पार्टी नेता आजम खान ने एक टिप्पणी की. जिसके बाद बीजेपी के सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया और माफी की मांग की.

पीठासीन सभापति रमा देवी भी कहते सुनी गयीं कि यह बोलना ठीक नहीं है और इसे रिकॉर्ड से हटाया जाना चाहिए. उन्होंने इसके लिए आजम खान से माफी मांगने को भी कहा.

आजम खान के बयान पर आज भी लोकसभा में हंगामा देखने को मिला. लोकसभा में बीजेपी के साथ-साथ विपक्षी पार्टियों ने भी पार्टी लाइन से हटकर बयान को दुर्भावनापूर्ण, अपमानजनक’ बताया. शून्यकाल में निचले सदन में विभिन्न दलों की महिला सांसदों समेत कई दलों के नेताओं ने करीब एक घंटे तक सपा सदस्य की टिप्पणी पर अपना कड़ा विरोध जताया.

महिला सांसदों ने स्पीकर से ऐसी कार्रवाई करने की मांग की जो ‘नजीर’ बन सके . विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि या तो आजम खान इसके लिए माफी मांगें या उन्हें निलंबित कर दिया जाए. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विभिन्न दलों के नेताओं और सदस्यों की इस मुद्दे पर बात सुनने के बाद अंत में कहा कि वह सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर इस बारे में कोई निर्णय करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget