एक्सप्लोरर

'राजनाथ सिंह को कितना अधिकार है ये पता नहीं...' लोकसभा में स्पीकर पद को लेकर बोले राजीव शुक्ला

Lok Sabha Speaker Post: सत्ता पक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए ओम बिरला का नाम चुना है. सरकार ने इस पर आमसहमति बनाने की कोशिश की लेकिन उसे सफलता नहीं मिली. जबकि, विपक्ष उपाध्यक्ष पद की मांग कर रहा.

Lok Sabha Speaker Post: 18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू हुआ. इसके साथ ही लोकसभा के नए अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं और आम सहमति बनाने का दौर शुरू हो गया. इस पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि अगर स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के पद पर सहमति बन जाती तो चुनाव की नौबत नहीं आती लेकिन सरकार विपक्ष को कोई पद नहीं देना चाहती. इस स्थिति में हमें उम्मीदवार खड़ा करना पड़ रहा है और अब चुनाव होगा. उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह जी को कितना अधिकार है ये पता नहीं.

दरअसल, सत्ता पक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए ओम बिरला का नाम चुना है. सरकार ने इस पर आमसहमति बनाने की कोशिश की लेकिन उसे सफलता नहीं मिली. जबकि, विपक्ष उपाध्यक्ष पद की मांग कर रहा था. सरकार ने इस मांग को ठुकरा दिया. अब लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा. इसको लेकर अब विपक्षी गठबंधन की ओर से कांग्रेस के सुरेश मैदान में उतरे हैं.

ये लोग तानाशाही करते हैं- हमदुल्लाह सईद

इस बीच कांग्रेस सांसद हमदुल्लाह सईद ने कहा कि आखिर हमें स्पीकर के लिए अपना प्रत्याशी क्यों उतारना पड़ा. दरअसल, लोकतंत्र में एक परंपरा रही है कि स्पीकर सत्ता का और डिप्टी स्पीकर विपक्ष का होता है लेकिन ये सरकार सारी परंपरा तोड़ रही है. इसलिए, पूरे विपक्ष की आवाज उठाने के लिए हमने प्रत्याशी खड़ा किया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि आखिर क्यों सबसे सीनियर वरिष्ठ सदस्य को प्रोटेम स्पीकर नहीं बनाया? ये लोग तानाशाही करते हैं.  

PM न सिर्फ संविधान विरोधी हैं बल्कि दलित विरोधी भी- इमरान प्रतापगढ़ी 

इस दौरान कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री न सिर्फ संविधान विरोधी हैं बल्कि दलित विरोधी भी हैं. प्रोटेम स्पीकर बनने का सारा अधिकार के. सुरेश को था, वे दलित व 8 बार के सांसद हैं. नियम के अनुसार उन्हें प्रोटेम स्पीकर बनाया जाना चाहिए था लेकिन सरकार ने उनसे जूनियर को प्रोटेम स्पीकर बनाया. इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि जब विपक्ष डिप्टी स्पीकर के पद की मांग कर रहा है तो वे संविधान को कुचलने का काम कर रहे हैं.

ऐसे में अब मजबूत विपक्ष सामने खड़ा है, न अब वे माइक बंद कर पाएंगे, न सस्पेंड कर पाएंगे और न ही संविधान कुचल पाएंगे. इस बार राहुल गांधी संविधान की किताब लेकर खड़े हैं और कह रहे हैं कि देश संविधान से चलेगा, किसी की मर्जी से नहीं चलेगी.

ये भी पढ़ें: 'मैंने तीन कॉल किए', 'हमें कोई जवाब नहीं मिला', स्‍पीकर पद पर छिड़ी जंग, पढ़ें राजनाथ, राहुल के दावे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेना पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेना पड़ी प्रेस रिलीज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget