एक्सप्लोरर

Attack on Asaduddin Owaisi House: ओवैसी के घर हुए हमले से स्पीकर ओम बिरला परेशान, मुलाकात कर दिया बड़ा निर्देश

Asaduddin Owaisi House Attack: गुरुवार (27 जून 2024) रात AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया था कि उनके घर पर कुछ लोगों ने हमला किया है. इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

Om Birla on Asaduddin Owaisi House Attack: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हैदराबाद के सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली स्थित घर पर हमले से जुड़ी घटना पर चिंता जताई है. ओम बिरला ने ओवैसी से मुलाकात की और कार्रवाई का आश्वासन दिया.

जानकारी के अनुसार, घटना हाई सिक्योरिटी जोन के सामने होने और दिल्ली पुलिस मुख्यालय के पास होने के कारण स्पीकर ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को तलब किया है. बता दें कि ओवैसी को संदेह है कि कट्टरपंथी दक्षिणपंथ से जुड़ा एक संगठित गिरोह इस मामले में सक्रिय है, जो उन्हें लगातार धमका रहा है.

क्या है पूरा मामला

बता दें कि गुरुवार (27 जून 2024) रात एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया था कि उनके घर पर कुछ लोगों ने हमला किया है. इस हमले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. उनका कहना था कि एक अनजान शख्स ने उनके घर पर काली स्याही फेंकी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था.

एआईएमआईएम चीफ ने एक्स पर लिखा था, "आज कुछ "अज्ञात बदमाशों" ने मेरे घर पर काली स्याही फेंकी. अब मैं गिनती भूल गया हूं कि मेरे दिल्ली स्थित घर को कितनी बार निशाना बनाया गया. जब मैंने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से पूछा कि उनकी नाक के नीचे यह सब कैसे हो रहा है तो उन्होंने अपनी बेबसी जाहिर की."

पीएम मोदी पर लगाया आरोप

असदुद्दीन ओवैसी ने अपने घर पर हुए हमले को लेकर बीजेपी सरकार पर भी हमला बोला है. उन्होंने शुक्रवार (28 जून 2024) को कहा कि मेरे घर पर 10 से 15 बार इस तरह की घटना हुई है. पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों को रेडिकलाइज कर दिया है. ओवैसी ने आगे कहा कि दिल्ली पुलिस हेडक्वॉर्टर के पास हमारा घर है. पुलिस कुछ नहीं कर रही है. बहुत अफसोस की बात है. हम उम्मीद करते है की डीजीसीए इस मामले में संज्ञान लेगा.

ये भी पढ़ें

Earthquake: पेरू में 7.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का एलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget