एक्सप्लोरर

'चेतावनी दे रहा हूं, अगर किसी ने ...', संसद में क्या हुआ? आग बबूला हो गए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला

Parliament Monsoon Session: विपक्ष ने लोकसभा में SIR समेत कई मुद्दों को लेकर हंगामा किया. इस बीच ऐसी परिस्थिति बन गई कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को विपक्षी सांसदों को सख्त चेतावनी देनी पड़ी.

विपक्ष ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) समेत कई मुद्दों को लेकर सोमवार (18 अगस्त) को लोकसभा में जमकर हंगामा किया. हंगामे को देखते हुए लोकसभा की कार्रवाई पहले 12 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई. इस बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष के नेताओं को चेतावनी दे दी. उन्होंने नारेबाजी कर रहे विपक्षी सदस्यों से कहा कि अगर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया तो कार्रवाई होगी.

बिरला ने कुछ देर तक शोर-शराबे में ही प्रश्नकाल चलाने का प्रयास किया और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी और कॉर्पोरेट कार्य राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कुछ सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर दिए. लोकसभा अध्यक्ष ने हंगामा कर रहे सदस्यों से अपने स्थान पर जाकर बैठने और प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह किया. उन्होंने विपक्षी सांसदों से कहा, ''यह प्रश्नकाल है. जितनी जोर से आप नारेबाजी कर रहे हैं, उतना जोर लगाकर यदि प्रश्न पूछेंगे तो देश की जनता का कल्याण होगा.''

लोकसभा स्पीकर ने विपक्षी सांसदों को दी चेतावनी

ओम बिरला ने प्रदर्शन कर रहे सांसदों से नाराजगी जताते हुए कहा, ''आपको जनता ने सरकारी संपत्ति तोड़ने के लिए नहीं भेजा है. मैं चेतावनी दे रहा हूं कि किसी भी सदस्य को यह विशेषाधिकार नहीं है कि वह सरकारी संपत्ति को तोड़ने का प्रयास करे.''

उन्होंने विपक्षी सांसदों को चेतावनी दी, ''अगर आपने सरकारी संपत्ति को तोड़ने का प्रयास किया तो मुझे कुछ निर्णायक कदम उठाने पड़ेंगे और देश की जनता यह सब देखेगी. कई विधानसभाओं के अदंर इस तरह की घटनाओं पर सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई हुई है. सरकारी संपत्ति को तोड़ने का प्रयास नहीं करें.''

हंगामे के बाद 12 बजे फिर शुरू हुई थी कार्रवाई

एक बार के स्थगन के बाद सदन की बैठक दोपहर 12 बजे शुरू हुई तो पीठासीन सभापति संध्या राय ने आवश्यक कागजात प्रस्तुत कराए. इस बीच ही विपक्षी सांसद एसआईआर के मुद्दे पर शोर-शराबा करने लगे. हंगामे के बीच ही वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किया. बाद में सदन ने इस विधेयक को प्रवर समिति को भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी.

इनपुट - पीटीआई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
CM डीके शिवकुमार ने किया विभागों का बंटवारा, जमीर खान को मिला ये मंत्रालय
CM डीके शिवकुमार ने किया विभागों का बंटवारा, जमीर खान को मिला ये मंत्रालय
कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव का होगा एक्सटेंशन?
कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव का होगा एक्सटेंशन?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget