एक्सप्लोरर

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले सागर को BJP सांसद ने दिलाया था पास? विपक्षी पार्टियों ने लगाए ये आरोप

Parliament Security Breach: संसद के निचले सदन लोकसभा की सुरक्षा में चूक के मामले में पकड़े गए सागर को लेकर सांसद दानिशा अली ने बड़ा दावा किया.

Lok Sabha Security Breach: संसद के निचले सदन लोकसभा की सुरक्षा में बुधवार (13 दिसंबर) को बड़ी चूक सामने आई. दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन में (सांसद की बैठने की जगह) कूद गए और स्प्रे के जरिए धुआं फैला दिया. इस घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स सीट को फांदकर आगे चेयर की तरफ बढ़ रहा है, इस बीच वहां मौजूद सांसद उसे रोक देते हैं.

वहीं दूसरी तरफ परिसर में मौजूद दो अन्य लोगों ने तानाशाही नहीं चलेगी, भारत माता की जय और ‘जय भीम और जय भारत के नारे लगाए.  इस पूरी घटना के दौरान सदन में मौजूद रहे सांसद दानिश अली ने पकड़े गए सागर को लेकर दावा किया. उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी सागर को बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा ने पास दिलाया था. उन्होंने इसकी तस्वीर भी एक्स पर शेयर की है. 

दानिश अली ने लिखा, ''21 साल पहले इसी दिन (13 दिसंबर) संसद पर हुए हमले की दिल दहला देने वाली याद दिलाते हुए एक व्यक्ति दर्शक दीर्घा से कूद गया. इससे सांसदों की जान खतरे में पड़ सकती थी. इसने 56 इंच के कवच की खामियों को उजागर कर दिया है. वह आदमी बीजेपी सांसद का मेहमान था.''

उन्होंने दावा किया, ''एक व्यक्ति का पास निकाला तो पता चला कि उसका नाम सागर है और वह मैसूर के सांसद प्रताप सिम्हा के अतिथि के तौर पर आया था.'' दरअसल, लोकसभा में कूदे गए लोगों के नाम सागर और मनोरंजन है. वहीं पीले और लाल रंग का धुआं छोड़ने वाली केन लेकर संसद भवन के बाहर प्रदर्शन करने वाले की पहचान नीलम (42) और अमोल शिंदे (25) के रूप में हुई है. 

टीएमसी ने भी किया दावा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि सागर शर्मा को पास बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के माध्यम से मिला. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पुलिस पूरे मामले को रोकने में विफल रही. 

बता दें कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पूरे मामले को लेकर कहा कि जांच जारी है. हमने दिल्ली पुलिस को भी निर्देश दे दिए हैं. 

ये भी पढ़ें- 'सागर, मनोरंजन, नीलम और...', संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले वो चार लोग कौन हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget