एक्सप्लोरर

तीन तलाक बिल पर ममता बनर्जी की पार्टी का रुख साफ नहीं

आज की पूरी बहस के दौरान जिस एक दल के रुख़ पर सबकी नजर थी वो है ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस.

नई दिल्ली: त्वरित तीन तलाक़ खत्म करने के लिए लाया गया बहुप्रतीक्षित बिल आज लोक सभा में पारित हो गया. सरकार और विपक्ष की तरफ से बिल के समर्थन और विरोध में अपने अपने दावे रखे गए. सरकार ने बिल का ज़ोरदार समर्थन किया तो कांग्रेस, बीजेडी, आरजेडी और लेफ्ट समेत कई विपक्षी दलों ने बिल के कई प्रावधानों का जोरदार विरोध भी किया. लेकिन आज हुई बहस में चर्चा के केंद्र में वो दल या नेता नहीं हैं जिन्होंने अपनी बात रखी बल्कि वो दल है जिसने अपनी बात नहीं रखी. सुनने में शायद अजीब लगे लेकिन ये सच है.

आज की पूरी बहस के दौरान जिस एक दल के रुख़ पर सबकी नजर थी वो है ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस. उम्मीद थी कि पश्चिम बंगाल में मुसलमानों से जुड़े मसलों पर ज़ोर शोर से अपनी बात रखने वाली ममता बनर्जी की पार्टी तीन तलाक़ जैसे अहम मुद्दे पर अपनी बात रखेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. आमतौर पर हर मुद्दे पर मोदी सरकार का विरोध करने वाली पार्टी आज खमोश रही.

रोचक बात ये रही कि बिल पर बहस शुरू होने के बाद काफी देर तक लोक सभा में पार्टी के नेता सुदीप बंदोपाध्याय के अलावा कुछ अन्य पार्टी सांसद सदन में मौजूद भी रहे. लोक सभा में संख्या बल के हिसाब से चौथे नम्बर की इस पार्टी को किसी बिल पर बोलने का मौका भी चौथे नम्बर पर ही मिलता है. यानि उन्हें साधारणतया एआईडीएमके के बाद बोलने का मौका मिलता है.

बहस के दौरान जब एआईडीएमके सांसद के बोलने का वक़्त आया तबतक सदन में सुदीप बंदोपाध्याय और कुछ अन्य सांसद मौजूद थे लेकिन उनका नम्बर आता इसके पहले ही वो सदन छोड़ कर चले गए. बहस के दौरान तृणमूल कांग्रेस के किसी सांसद का नाम भी नहीं पुकारा गया. एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक दरअसल पार्टी ने बहस में भाग लेने के लिए नोटिस भी नहीं दिया था.

हालांकि जब इस बारे पार्टी के सांसदों से पूछा गया तो उन्होंने औपचारिक तौर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. नेताओं ने सिर्फ़ ' नो कमेंट ' कह कर किनारा कर लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget