एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: पांचवें चरण का रण... दांव पर होगी इन दिग्गजों की किस्मत, जानें किन VIP सीट्स पर होगी नजर

Lok Sabha Election 2024 Fifth Phase Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सिर्फ तीन चरण बाकी हैं जिसमें से पांचवें चरण के लिए कल वोटिंग होनी है.

Lok Sabha Polls Fifth Phase Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पांचवें चरण का मतदान कल सोमवार (20 मई) को होना है. इस चरण में 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोटिंग होगी. इन सीटों पर दो हाई-प्रोफाइल सीटें- अमेठी और रायबरेली भी शामिल हैं जहां से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं. इन दोनों की सीटों को गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है लेकिन पिछले चुनाव में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराकर अमेठी सीट बीजेपी के खाते में डाल दी थी.

वहीं, रायबरेली सीट पर साल 2004 से कांग्रेस का कब्जा रहा है और सोनिया गांधी इसका प्रतिनिधित्व कर रही थीं. इस सीट से बीजेपी ने दिनेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है. पांचवें चरण की जिन 49 सीटों पर वोटिंग होनी है, उनमें से 2019 के चुनावों में 40 सीटें एनडीए ने जीती थीं. 20 मई को महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार की 5, झारखंड की 3, ओडिशा की 5, जम्मू-कश्मीर की एक और लद्दाख में 1 सीट पर वोटिंग होगी.

कई मंत्री और जाने-माने चेहरों की किस्मत दांव पर

पांचवें चरण में कई मंत्री और जाने पहचाने चेहरों की किस्मत भी ईवीएम में कैद होगी. इस चरण में मोदी सरकार के मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, साध्वी निरंजन ज्योति, पीयूष गोयल के साथ-साथ बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी जैसे दिग्गज नेता मैदान में हैं. इसके अलावा शांतनु ठाकुर, चिराग पासवान, श्रीकांत शिंदे और रोहिणी आचार्य की भी किस्मत का फैसला होना है.

किस राज्य की कौन सी सीट पर होनी है वोटिंग?

उत्तर प्रदेश की 14 सीटें- रायबरेली, अमेठी, लखनऊ, मोहनलाल गंज, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा.

महाराष्ट्र की सीटें- मुंबई उत्तर, मुंबई दक्षिण, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई दक्षिण मध्य, धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण और थाणे.

बिहार की सीटें- सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर.

 

ओडिशा की सीटें- बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल और अस्का.

झारखंड की सीटें- चतरा, कोडरमा और हजारीबाग.

पश्चिम बंगाल की सीटें- बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलूबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग.

जम्मू-कश्मीर की एक सीट- बारामूला.

लद्दाख की एक सीट

करोड़पति उम्मीदवार

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस चरण में 227 उम्मीदवार करोड़पति हैं. इसमें बीजेपी के 36, कांग्रेस के 15 और समाजवादी पार्टी के 10 ऐसे उम्मीदवार हैं जिनकी संपत्ति 1 करोड़ से ऊपर है. कुल उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 3.56 करोड़ रुपये आंकी गई.

सबसे अमीर उम्मीदवार

पांचवे चरण में बीजेपी के अनुराग शर्मा सबसे अमीर उम्मीदवार हैं. यूपी की झांसी से चुनाव लड़ रहे अनुराग शर्मा की कुल संपत्ति 212 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है. इसके बाद महाराष्ट्र के भिवंडी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी नीलेश भगवान सांबरे 116 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार हैं. मुंबई उत्तर सीट से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल तीसरे सबसे अमीर कैंडिडेट हैं. उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 110 करोड़ रुपये से अधिक घोषित की है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: पांचवें चरण में राहुल गांधी, राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी की किस्मत का होगा फैसला, देशभर की इन VIP सीटों पर होगी नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget