एक्सप्लोरर

अधीर रंजन चौधरी ने डेरेक ओ'ब्रायन को कहा व‍िदेशी, कांग्रेस नेता के कमेंट पर भड़की टीएमसी, जानें क्या बोली

Lok Sabha Election 2024: पश्‍च‍िम बंगाल में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीट शेयर‍िंग के मुद्दे पर टीएमसी-कांग्रेस के बीच आम सहमत‍ि नहीं बन पाने के बाद दोनों तरफ के नेताओं में वाकयुद्ध छ‍िड़ा हुआ है.

TMC Vs Congress In West Bengal: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर इंड‍िया गठबंधन दलों कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच पश्‍च‍िम बंगाल में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान मची है. इस मामले पर टीएमसी और कांग्रेस नेताओं के बीच वाकयुद्ध तेज हो गया है. पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी की ओर से टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन को 'विदेशी' कहे जाने पर स‍ियासत और गरमा गई है. 

तृणमूल कांग्रेस नेता सुष्मिता देव ने शुक्रवार (26 जनवरी) को टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन पर की गई टिप्पणी की कड़ी आलोचना की. पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार (25 जनवरी) को टिप्पणी करते हुए कहा था क‍ि टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन एक 'विदेशी' हैं. वह बहुत सी चीजों को बखूबी जानते हैं.   

अधीर रंजन का बयान उस पर‍िप्रेक्ष्‍य में आया जब डेरेक ओ'ब्रायन ने हाल में ही कहा था कि प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष चौधरी बीजेपी के इशारे पर काम कर रहे हैं. उनकी वजह से ही टीएमसी और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं हो पा रहा है. टीएमसी सांसद डेरेक ने उन पर पश्चिम बंगाल में इंडिया गठबंधन के साथ सीट-बंटवारे की बातचीत विफल होने का कारण बनने का आरोप भी लगाया था.

'बंगाल में अपने र‍िकॉर्ड पर नजर डालें अधीर रंजन'  

इस आरोप प्रत्‍यारोप की राजनीत‍ि के बीच अब टीएमसी नेता सुष्मिता देव ने शुक्रवार को अधीर रंजन चौधरी पर पलटवार क‍िया है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताब‍िक, "अधीर रंजन चौधरी सालों से कांग्रेस (प्रदेश) अध्यक्ष हैं. बंगाल में उनका क्या रिकॉर्ड रहा है? अगर उन्होंने इस बारे में सोचा होता तो जब बात सीट बंटवारे को लेकर आती तो वो झ‍िझकते नहीं.'' 

'कांग्रेस अध्‍यक्ष की ट‍िप्‍पणी देश की संस्कृति के खिलाफ' 

सुष्मिता देव ने कांग्रेस नेता के बयान की न‍िंदा करते हुए यह भी कहा कि वह जिस तरह की ट‍िप्‍पणी कर रहे हैं वो देश की संस्कृति के खिलाफ है. उन्‍होंने उनको नसीहत देते हुए यह भी कहा, ''मुझे लगता है कि वह जितना कम बोलेंगे, आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में उतना ही फायदा होगा.'' 

बरहामपुर सीट अधीर रंजन चौधरी का गढ़ 

प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष अधीर रंजन सीट बंटवारे वाले मामले पर डेरेक पर बयानबाजी करने से पहले टीएमसी पर भी न‍िशाना साध चुके हैं. टीएमसी ने पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था ज‍िसमें अधीर रंजन का गढ़ मानी जाने वाली बरहामपुर सीट भी शामिल है.  

डेरेक ओ'ब्रायन के इस बयान से नाराज हुए अधीर रंजन 

उधर, टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने पश्‍च‍िम बंगाल में इंड‍िया गठबंधन के व‍िफल होने के मामले पर मीडिया में बयान द‍िया था, ''यहां गठबंधन के काम नहीं करने की 3 वजह हैं- अधीर रंजन चौधरी, अधीर रंजन चौधरी और अधीर रंजन चौधरी.''

यह भी पढ़ें: 'भारत का सनातनी जाग गया है, अब मथुरा और काशी दे दें तो....', ज्ञानवापी की सर्वे रिपोर्ट पर बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget