एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में कितनी सीटों पर जीतेगी BJP? शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

Lok Sabha Elections: अनुभवी राजनेता, बॉलीवुड स्टार और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता शत्रुघ्न सिन्हा एक बार फिर अपनी पार्टी के टिकट पर आसनसोल सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

Shatrughan Sinha On BJP : अनुभवी राजनेता, बॉलीवुड स्टार और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता शत्रुघ्न सिन्हा एक बार फिर अपनी पार्टी के टिकट पर आसनसोल सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने 2022 में हुए उपचुनाव में आसनसोल संसदीय क्षेत्र से 3 लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की थी. इस बार उनका मुकाबला बीजेपी के वरिष्ठ नेता एसएस अहलूवालिया से है. हाल में ही शत्रुघ्न सिन्हा ने इंडियन एक्सप्रेस को इंटरव्यू दिया था. इस इंटरव्यू में उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है.

संदेशखाली के मुद्दे पर उन्होंने कहा, 'बीजेपी ने संदेशखाली को लेकर बहुत सारी बातें की हैं, लेकिन टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) इसका सच लोगों के सामने लेकर आए हैं. स्टिंग ऑपरेशन में यह बात सामने आई है कि कैसे बीजेपी (BJP) ने संदेशखाली में आरोपों को गढ़ने के लिए पैसे का इस्तेमाल किया है. हैरानी की बात है कि वो अभी तक प्रज्वल रेवन्ना पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर चुप हैं. 

'150-175 के बीच सीटें जीतेंगी बीजेपी'

क्या इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी 400 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी के सवाल का जवाब दिए हुए उन्होंने कहा, 'बीजेपी ने बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान भी अबकी बार 200 पार का नारा दिया था, लेकिन तब ममता बनर्जी ने 200 से ज्यादा सीटें हासिल की थी. बीजेपी इसी तरह का नारा दिल्ली और कर्नाटक में हुए चुनावों के दौरान भी दे चुकी है, लेकिन उसमे भी वो बुरी तरह से फेल हुए थे. इस बार भी बीजेपी के हाथ निराशा ही लगेगी. वो लोकसभा चुनाव में सिर्फ 150 से 175 सीटों पर जीत हासिल कर रहे हैं.'

'ये सिर्फ आरोप हैं'

TMC पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर बोलते हुए उन्होंने कहा, 'ये सिर्फ आरोप हैं और इनकी जांच की जा रही है. अभी तक कुछ भी साबित नहीं हुआ है. बीजेपी ने अभी तक इलेक्टोरल बॉन्ड के मुद्दे पर कोई बात नहीं की है. ये दुनिया के सबसे बड़े घोटालों में से एक हैं, लेकिन भाजपा नेता और प्रवक्ता इस पर चुप हैं. मैं दूसरों पर आरोप लगाकर खुद को सही साबित नहीं कर रहा हूं, लेकिन बीजेपी को पहले इस मुद्दे पर बात करनी चाहिए. '

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi On BJP: बीजेपी को कितनी सीट मिलेंगी? राहुल गांधी ने कर दी भविष्यवाणी, चौंकाने वाले हैं आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget