एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'हमेशा बीजेपी की सरकार नहीं रहेगी, आज नहीं तो कल बदला जरूर लूंगी', जानिए ऐसा क्यों बोलीं ममता बनर्जी

Mamata Banerjee Attack On BJP: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के विधानसभा चुनावों को याद करते हुए बीजेपी पर वोट लूटने का आरोप लगाया.

Mamata Banerjee On BJP: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चार चरण की वोटिंग हो चुकी है और तीन चरण अभी बाकी हैं. इससे पहले राजनीतिक दलों और नेताओं का एक-दूसरे पर हमले का दौर जारी है. इसी क्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार हमेशा नहीं रहने वाली, आज नहीं तो कल वो बदला जरूर लेंगी.

बंगाल के हल्दिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी से बदला लेने की धमकी दी. उन्होंने आरोप लगाया कि नंदीग्राम में उन्हें हराने के लिए चुनाव नतीजे बदले गए. उन्होंने कहा, "मैं आज या कल बदला लूंगीं. बीजेपी, ईडी, सीबीआई हर समय वहां नहीं रहेगी."

क्या कहा ममता बनर्जी ने?

टीएमसी चीफ ने कहा, “विधानसभा चुनाव के दौरान नंदीग्राम की घटना तो मैंने आप लोगो को पहले ही बताई है, मेरे साथ चीटिंग बेईमानी और छल किया गया था. मेरे वोट लूट लिए और रिगिंग भी हुआ. चुनाव से पहले डीएम, एसपी, आईसी को बदल दिया गया था और चुनाव खत्म होने के बाद लोडशेडिंग कर नतीजे बदल दिए गए. मैं आज नहीं तो कल इसका बदला जरूर लूंगी. हमेशा बीजेपी की सरकार नहीं रहेगी.”

कांग्रेस और सीपीआईएम को वोट न देने की अपील

इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता से कांग्रेस और सीपीआईएम को वोट न देने की अपील करते हुए कहा कि इन दोनों ही पार्टियों के लोग बीजेपी से पैसे लेते हैं. उन्होंने कहा, "सीपीआईएम और कांग्रेस यहां बंगाल में चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी के पैसे का इस्तेमाल कर रही हैं. उन्हें एक भी वोट न दें. इसमें कोई भ्रम नहीं है कि हम गठबंधन का हिस्सा हैं लेकिन बंगाल की सीपीआईएम और कांग्रेस इसका हिस्सा नहीं हैं. हमने I.N.D.I.A ब्लॉक बनाया है. हम सरकार भी बनाएंगे. केंद्र स्तर पर हम गठबंधन में हैं लेकिन बंगाल में नहीं."

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: बंगाल में बीजेपी के पैसों पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस-CPIM, ममता बनर्जी का बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
Xप्लेन: अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget