एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'तुष्टीकरण के आगे कांग्रेस ने टेक दिए घुटने', बोले पीएम मोदी, नेहा हत्याकांड पर कही ये बात

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी ने नेहा हिरेमथ हत्याकांड को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति के आगे कांग्रेस ने पूरी तरह घुटने टेक दिए हैं.

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक के बेल्लारी में एक चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने पार्षद की बेटी नेहा हिरेमथ हत्याकांड को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने रविवार (28 अप्रैल) को कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया और कहा कि नेहा की क्या गलती थी.

प्रधानमंत्री ने कहा, ''कांग्रेस की सरकार तुष्टिकरण को ही प्राथमिकता देती है, उनके लिए नेहा जैसी बेटियों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं है. उनको सिर्फ अपनी वोटबैंक की चिंता है. तुष्टिकरण की राजनीति के आगे कांग्रेस ने पूरी तरह घुटने टेक दिए हैं. एक मानसिकता को आगे बढ़ाया जा रहा है, जो कर्नाटक और देश के लिए खतरनाक है. वोट बैंक के लिए अपराध और आतंक से समझौता नहीं किया जा सकता है, लेकिन कांग्रेस कुछ भी सीखने को तैयार नहीं है.''

'एक वोट के लिए कांग्रेस कर रही PFI का बचाव'

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जब बेंगलुरु के कैफे में बम धमाका हुआ, उसे भी कांग्रेस ने गंभीरता से नहीं लिया. यही नहीं कांग्रेस ने वोट के लिए पीएफआई, जो आतंकवाद को पनाह देने वाला देश विरोधी संगठन है, जिस पर सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है. कांग्रेस सिर्फ एक सीट वायनाड जीतने के लिए ऐसे पीएफआई आतंकी संगठन का बचाव करने में लगी है.

क्या है नेहा हिरेमथ हत्याकांड?

बता दें कि कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ नगर निगम से कांग्रेस के पार्षद की बेटी नेहा हिरेमथ की हत्या कर दी गई थी. हुबली के एक कॉलेज में दिनदहाड़े नेहा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. आरोपी फैयाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. 

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: 'देश के आजाद होते ही लेना चाहिए था राम मंदिर बनाने का फैसला', पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बार-बार फोन मत करो...', अपने घर वालों से ऐसा क्यों बोल बैठे अभिजीत दीपके, पिता ने बताया कारण
'बार-बार फोन मत करो...', अपने घर वालों से ऐसा क्यों बोल बैठे अभिजीत दीपके, पिता ने बताया कारण
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget