एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 20 मई को बिहार दौरे पर पीएम मोदी, सुशील मोदी को देंगे श्रद्धांजलि

PM Modi's Bihar tour: छठे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर से बिहार के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान वो दिवंगत पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के परिजनों से मुलाकात भी करेंगे.

Lok Sabha Elections 2024: दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से बिहार आ रहे हैं. पीएम मोदी 20 मई की शाम में पटना आ जाएंगे. वो रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे. इसके बाद वो लोकसभा चुनाव में छठे चरण वाले संसदीय क्षेत्र के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे. 

प्रधानमंत्री मोदी 20 मई की शाम पटना पहुंचने पर दिवंगत पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के राजेंद्र नगर स्थित आवास पर भी जाएंगे. इस दौरान वो दिवंगत सुशील मोदी के स्वजनों एवं उनकी पत्नी प्रो. डॉ जेसी से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देंगे. बता दें कि 14 मई को सुशील मोदी का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था. वो काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे. लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने अपनी बीमारी का खुलासा किया था. प्रधानमंत्री बिहार भाजपा प्रदेश मुख्यालय भी जाएंगे. प्रधानमंत्री की दो दिवसीय दौरे की पुष्टि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की है. 

पीएम मोदी करेंगे जनसभा

प्रधानमंत्री मोदी  21 मई को छठे चरण वाले तीन संसदीय क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसमें वो सीवान से जेडीयू प्रत्याशी विजयलक्ष्मी कुशवाहा के समर्थन में रैली करेंगे. वहीं, गौरेया कोठी विधानसभा क्षेत्र के आज्ञा में भी प्रधानमंत्री मोदी की एक जनसभा होगी. ये बिहार के इतिहा में पहली बार होगा, जब कोई प्रधानमंत्री एक सप्ताह में दूसरी बार दो दिवसीय दौरे पर आया हुआ है और पटना में रात्रि विश्राम कर रहा है. 

12 मई को भी बिहार आए थे प्रधानमंत्री मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले 12 मई को बिहार आए थे. इस दौरान उन्होंने पटना में रोड शो और 13 मई को गुरुद्वारा साहिब में दर्शन किये थे. इसके अलावा उन्होंने तीन संसदीय क्षेत्र में चुनावी सभा को भी संबोधित किया था. 

यह भी पढ़े: Lok Sabha Election 2024: यूपी में चुनाव के बीच BJP के साथ आया एक और दल, समर्थन का किया ऐलान

(इनपुट अविनाश आर्यन)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget