एक्सप्लोरर

Mission 2024: 'इंसाफ' की लड़ाई लड़ेंगे कपिल सिब्बल! 11 मार्च को जंतर मंतर पर विपक्षी नेताओं के सामने रखेंगे मिशन 2024 का एजेंडा

Kapil Sibal Mission 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए अब कपिल सिब्बल भी आगे आ गए हैं. वह 11 मार्च को नए मंच 'इंसाफ' के जरिए अपने एजेंडे को सभी के सामने रखेंगे.

Lok Sabha elections 2024: साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर अभी से विपक्ष की तगड़ी तैयारी चल रही है. एक तरफ कांग्रेस का कहना है कि वह तमाम विपक्षी नेताओं के मिशन 2024 का नेतृत्व करने जा रही है. वहीं, अब राज्यसभा सांसद (Rajya Sabha MP) कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने भी इसे लेकर नए मंच का एलान कर दिया है. उन्होंने अपने इस मंच का नाम 'इंसाफ' रखा है. 

कपिल सिब्बल का कहना है कि वह इस 11 मार्च को इस मंच के जरिये जंतर मंतर पर अपना एजेंडा रखेंगे. उन्होंने इस दौरान विपक्ष के तमाम नेताओं से इसमें जुड़ने के लिए कहा. उनकी अपील है कि इसमें आम लोग, वकील, विपक्षी नेता, मुख्यमंत्री और तमाम नेता उनका साथ दें, ताकि इस गुलामी को खत्म किया जा सके. 

'इंसाफ के सिपाही' वेबसाइट भी करेंगे लॉन्च 

शनिवार (4 मार्च) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिब्बल ने कहा कि वह आगमी 11 मार्च को जंतर-मंतर पर एक मुहिम की शुरुआत के तहत न्यू विजन ऑफ इंडिया (New Vision Of India) पेश करेंगे. सिब्बल ने कहा कि वह पहल के सबसे आगे वकीलों के साथ अन्याय के खिलाफ लड़ाई में लोगों की मदद करने के लिए "इंसाफ" और एक वेबसाइट 'इंसाफ के सिपाही' लॉन्च कर रहे हैं. 

'सबसे आगे होंगे वकील'

सिब्बल ने कहा कि यह विपक्षी नेताओं और आम लोगों सहित सभी के लिए कार्यक्रम में शामिल होने का खुला निमंत्रण है. उन्होंने अपनी पहल के लिए विपक्षी मुख्यमंत्रियों और नेताओं का समर्थन मांगा. उन्होंने कहा कि यह एक राष्ट्रीय स्तर का मंच होगा जहां वकील सबसे आगे होंगे. उनका कहना है कि Insaafkesipahi.co.com नाम की वेबसाइट अन्याय, भ्रष्टाचार, राजनीतिक विरोधियों, दलितों और अन्य पिछड़ों के दमन के खिलाफ आवाज उठाने में मदद करेगी. 

ये भी पढ़ें: 

'मैं मोदी का विरोध करने नहीं बैठा, मैं उन्हें सुधार दूंगा', कपिल सिब्बल बोले- विपक्षी नेता और सीएम दें मेरा साथ...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget