एक्सप्लोरर

Prajwal Revanna: 'चुनाव से पहले बांटी गई 25000 पेन ड्राइव', अश्लील वीडियो कांड पर एचडी कुमारस्वामी का दावा

Lok Sabha Elections 2024: जनता दल (सेक्युलर) नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा कि पेन ड्राइव पुलिस अधिकारियों की ओर से बांटी की गई थीं, जिन्हें ऐसा करने के लिए धमकाया गया था.

Lok Sabha Elections 2024: कर्नाटक में जनता दल (सेक्युलर) नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने दावा किया है कि उनके भतीजे और हासन लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित ‘सेक्स स्कैंडल’ के वीडियो वाली 25,000 पेन ड्राइव चुनाव से पहले बांटी गई थीं. इस दौरान कुमारस्वामी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार पर मामले में साजिश रचने का आरोप लगाया है.

पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ कई महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों की जांच के लिए 28 अप्रैल को कांग्रेस सरकार की ओर से गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) पर भी सवाल उठाए है. पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के बेटे एवं जद (एस) नेता कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि यह विशेष जांच दल नहीं बल्कि ‘‘सिद्धरमैया जांच दल’’ और ‘‘शिवकुमार जांच दल’’ है.

रेवन्ना को पुलिस ने किया अरेस्ट

दरअसल, जनता दल (सेक्युलर) से विधायक एच.डी. रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना पर अपनी घरेलू नौकरानी से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है. इसके साथ ही एक अन्य मामले में रेवन्ना पर उस महिला के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है, जिसका प्रज्वल ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था. इसके अलावा प्रज्वल के खिलाफ भी बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल, पुलिस ने रेवन्ना को गिरफ्तार किया है.

पुलिस अधिकारियों ने बांटी थी पेन ड्राइव- कुमारस्वामी

मीडिया से बातचीत के दौरान जनता दल (सेक्युलर) नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा कि पेन ड्राइव पुलिस अधिकारियों ने बांटी थीं, जिन्हें ऐसा करने के लिए धमकाया गया था. उन्होंने कहा कि वीडियो वाली पेन ड्राइव को बेंगलुरु ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में जारी किया गया था. उन्होंने बताया कि जहां से लोकसभा चुनाव में डी.के. सुरेश कांग्रेस उम्मीदवार हैं, जो शिवकुमार के भाई हैं.

पूरे कर्नाटक में 25 हजार पेन ड्राइव बांटी गई

कुमारस्वामी ने आगे कहा कि यह घटनाक्रम 21 अप्रैल का है और 22 अप्रैल को हमारे पोलिंग एजेंट पूरनचंद्र ने निर्वाचन अधिकारी को इस संबंध में शिकायत दी गई थी. इस दौरान कुमारस्वामी ने दावा किया कि पूरनचंद्र को 21 अप्रैल को एक संदेश मिला, जिसमें प्रज्वल से जुड़े कथित अश्लील वीडियो को एक व्हाट्सऐप चैनल पर प्रसारित किए जाने का जिक्र था.

उन्होंने कहा कि नवीन गौड़ा नाम के एक शख्स ने यह संदेश भेजा था. कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि पूरे राज्य में 25,000 पेन ड्राइव वितरित की गईं और अपने दावे के समर्थन में उन्होंने एक स्थानीय दैनिक अखबार की एक रिपोर्ट का हवाला दिया.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: 'नेहरू से लेकर सोनिया गांधी तक ने छीने SC/ST और OBC के अधिकार', बीजेपी नेता ने लगाए आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?

Embed widget