एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: पूर्व प्रधानमंत्री ने की डीके सुरेश की शिकायत, चुनाव आयोग ने तुरंत एक्शन लेने का दिया आदेश

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस के सांसद डीके सुरेश कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई हैं.

Lok Sabha Elections 2024: कर्नाटक में बेंगलुरू ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के सांसद डीके सुरेश की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) के मुखिया एचडी देवेगौड़ा की शिकायत के बाद निर्वाचन आयोग ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को तुरंत एक्शन के निर्देश दिए हैं. 

राज्य सीईओ को लिखे पत्र में आयोग ने उनसे आदर्श आचार संहिता और कानून के प्रासंगिक प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई करने को कहा और जल्द से जल्द अनुपालन रिपोर्ट मांगी है. आयोग ने यह पत्र देवेगौड़ा की 21 मार्च को उससे की गई शिकायत के आधार पर भेजा है.

डीके सुरेश पर एचडी देवगौड़ा ने क्या लगाया आरोप?

पूर्व प्रधानमंत्री की ओर से दी गई शिकायत में दावा किया गया था कि डीके सुरेश कथित रूप से मुफ्त में सामान बांटने की योजना बना रहे हैं, जबकि राज्य चुनाव तंत्र तेजी से कार्रवाई करने में नाकाम रहा है. जेडी(एस) नेता का आरोप है कि राज्य चुनाव तंत्र बेंगलुरु (ग्रामीण) लोकसभा सीट पर 'भ्रष्ट गतिविधियों' को रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई करने में फेल रहा है.

"डिप्टी-CM डीके शिवकुमार के भाई हैं डीके सुरेश इसलिए..."

पूर्व पीएम का यह भी आरोप है कि एक गोदाम से मुफ्त बांटने वाली चीजें हटा दी गईं और तंत्र उचित कार्रवाई करने में विफल रहा. एचडी देवेगौड़ा के मुताबिक, “ संबंधित अधिकारी की ओर से न केवल कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरती गई बल्कि अधिकारी वर्तमान सांसद के खिलाफ कार्रवाई करने से डरते हैं, क्योंकि वह उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई हैं.”

खुद को कारोबारी और एक्टिविस्ट बताते हैं डीके सुरेश

कर्नाटक के कनकपुरा में आठ अप्रैल, 1966 को जन्मे डीके सुरेश विवेकानंद प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज से पढ़े (1985) हैं. पिछले चुनावी हलफनामे में उन्होंने पेशे में खुद को कारोबारी और सामाजिक कार्यकर्ता बताया था. डीके सुरेश इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खासा एक्टिव रहते हैं.

यह भी पढ़ेंः 2025 तक BJP में आ जाएंगे असम कांग्रेस चीफ- CM का दावा, बोले भूपेन बोरा- ये हिमंत सरमा का है माइंड गेम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget