एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कांग्रेस का पलटवार, कहा- क्या अटल, सुषमा कभी दो सीटों से नहीं लड़े?

Congress On PM Modi Remarks: राहुल गांधी के दो सीटों से चुनाव लड़ने पर पीएम मोदी ने निशाना साधा था, जिसको लेकर कांग्रेस ने कहा कि एक पीएम को इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए.

PM Modi On Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री मोदी ने बीते दिन शुक्रवार (03 मई) को पश्चिम बंगाल की रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी को निशाना साधते हुए कहा था, “डरो मत, भागो मत.” इसको लेकर कांग्रेस भी मुखर हो गई है. 

प्रधानमंत्री पर पलटवार करते हुए कांग्रेस से राज्यसभा सांसद और महासचिव जयराम रमेश ने कहा “किसी भी प्रधानमंत्री की ओर से किसी पार्टी की वरिष्ठ नेता पर ऐसा बयान नहीं दिया जाना चाहिए, ये निंदनीय है. राज्यसभा के सवाल पर प्रधानमंत्री बताएं क्या अटल जी, सुषमा जी और अरुण जेटली कभी राज्यसभा नहीं गए? क्या ये भी डरे हुए थे?”

'क्या पीएम मोदी दो सीटों से नहीं लड़े'

कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा, “क्या प्रधानमंत्री खुद दो सीटों से नहीं लड़े थे? क्या लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज और अटल जी कभी दो सीटों से नहीं लड़े? खुद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है रायबरेली परंपरागत सीट है तो राहुल जी का वहां से लड़ना वास्तविक है.”

पीएम मोदी ने क्या कहा था?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि मां और बेटा दोनों डर के कारण अपनी सीटों से चुनाव लड़ने से बचेंगे. उन्होंने कहा, "मैंने कहा था कि उनकी सबसे बड़ी नेता चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं करेगी. वह डर के मारे भाग जाएंगी. वह राजस्थान भाग गई और वहां से राज्यसभा में पहुंच गई हैं, बिल्कुल वैसा ही हुआ."

प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल की रैली में कहा "मैंने कहा था कि शहजादे (राहुल गांधी) वायनाड में हारने से डर रहे हैं और जैसे ही मतदान समाप्त होगा, वे दूसरी सीट की तलाश शुरू कर देंगे. अब अमेठी से भी उनके सभी वफादारों के कहने के बावजूद, वे इतने घबरा गए हैं कि वहां से भाग गए हैं, अब वे रायबरेली की ओर देख रहे हैं. ये लोग सबको डरो मत कहते फिरते हैं. आज मैं भी उनसे कहूंगा, जी भर के कहता हूं. अरे डरो मत, भागो मत."

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 4 जून के बाद इंडिया अलायंस का क्या होगा प्लान? कांग्रेस नेता शशि थरूर ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
ममता बनर्जी पर भड़का मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला - 'मैं उनसे कोई...'
ममता बनर्जी पर भड़का मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला - 'मैं उनसे कोई...'
कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान
कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget