एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने लद्दाख में सेरिंग नामग्याल को बनाया उम्मीदवार, जारी की लिस्ट

Congress Candidate From Ladakh: कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए लद्दाख के लिए अपनी सूची जारी कर दी है.

Ladakh Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से सेरिंग नामग्याल को अपना उम्मीदवार बनाया है. पार्टी ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है. कारगिल जिले में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) ने हाजी हनीफा जान को अपना संयुक्त उम्मीदवार घोषित किया है. 

एनसी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने पहले कांग्रेस और एनसी के जम्मू-कश्मीर और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की छह में से तीन सीटें शेयर करने के फॉर्मूले के तहत चुनाव लड़ने पर सहमति व्यक्त की. जिसमें से लद्दाख सीट कांग्रेस के लिए छोड़ दी थी. इससे पहले पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता रिगज़िन ज़ोरा ने पुष्टि की थी कि नामग्याल कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार होंगे.

Congress fields Tsering Namgyal as its candidate from Ladakh.#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/RqsSGhagga

बीजेपी ने 23 अप्रैल को घोषित किया था अपना उम्मीदवार

इससे पहले बीजेपी ने लद्दाख से अपने वर्तमान सांसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल का टिकट काटकर इस बार ताशी ग्यालसन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. बीजेपी ने 23 अप्रैल को अपने लोकसभा उम्मीदवार की 14वीं सूची जारी की थी, जिसमें पार्टी ने एकमात्र उम्मीदवार लद्दाख संसदीय क्षेत्र से ताशी ग्यालसन के नाम की घोषणा की. ताशी ग्यालसन लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी पार्षद हैं. पेशे से एडवोकेट ताशी ग्यालसन को लोकसभा उम्मीदवार बनाकर बीजेपी ने लद्दाख पार्टी संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ ही मतदाताओं को भी एक राजनीतिक संदेश देने का प्रयास किया है.

जामयांग त्सेरिंग नामग्याल लड़ सकते हैं निर्दलीय चुनाव

वर्तमान बीजेपी सांसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल को इस बार टिकट नहीं मिला है और यह देखा जा रहा है कि क्या वह निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल करते हैं या नहीं, क्योंकि उन्होंने चुनाव कार्यालय से पहले ही कागजात का एक सेट ले लिया है. 

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 'इसलिए, राहुल-अखिलेश सभी वंशवादी, लेकिन...', बृजभूषण के बेटे को मिला कैसरगंज से टिकट तो महुआ ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
2110 करोड़ की ठगी, एजेंट्स को मिलता था मोटा कमीशन, अब ED ने लिया एक्शन
2110 करोड़ की ठगी, एजेंट्स को मिलता था मोटा कमीशन, अब ED ने लिया एक्शन
अमित शाह-राहुल गांधी में जुबानी जंग, क्या आखिरी दिन खत्म होगा संसद का गतिरोध?
अमित शाह-राहुल गांधी में जुबानी जंग, क्या आखिरी दिन खत्म होगा संसद का गतिरोध?
भारत में अब लू भी मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा, जानिए इससे क्या बदलेगा
भारत में अब लू भी मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा, जानिए इससे क्या बदलेगा

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget