एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: CAA पर BJP के सर्बानंद सोनोवाल का बड़ा बयान! जानें, कांग्रेस और नरेंद्र मोदी पर क्या बोले

Sarbananda Sonowal On Congress : असम के डिब्रूगढ़ से BJP उम्मीदवार सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि CAA को लेकर कांग्रेस भ्रम फैला रही है. लोग तीसरी बार नरेंद्र मोदी को PM बनाने को बेताब हैं.

Sarvanand Sonwal On CAA: नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लेकर असम की डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि सीएए का असर असम के मूल निवासियों पर बिल्कुल नहीं होने वाला है. सीएए को लेकर कांग्रेस ने कई तरह से दुष्प्रचार किया हैं, जिससे लोग भ्रम में हैं. हालांकि, कांग्रेस के दुष्प्रचार का कोई असर नहीं होगा.

अंग्रेजी अखबार 'दि इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, सर्बानंद सोनोवाल बोले, "सीएए का असम के मूल निवासियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. असम के लोग अब अच्छी तरह से संरक्षित और सुरक्षित हैं क्योंकि पिछले 10 साल में बीजेपी सरकार ने जमकर काम किया है. सीएए राष्ट्रीय कानून है. विपक्ष भड़काऊ बयानों से चाहे जो भी स्थिति पैदा कर रहा हो, इससे असम के नागरिकों पर असर नहीं पड़ने वाला है."

कांग्रेसी कानून को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया

बीजेपी नेता सोनोवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने अवैध प्रवासी (ट्रिब्यूनल द्वारा निर्धारण) अधिनियम 1983 थोपा था. यह कांग्रेस सरकार का घातक व भेदभावपूर्ण कानून था. अगर सुप्रीम कोर्ट इसे रद्द नहीं करता तो कोई संदिग्ध विदेशी नहीं पकड़ा जाता. सुप्रीम कोर्ट ने इसे विदेशी आक्रमण की तरह बताया था.

'नरेंद्र मोदी के विकास को बनाएंगे मुख्य चुनावी मुद्दा'

लोकसभा चुनाव में असल मुद्दा क्या होगा? इस पर केंद्रीय मंत्री बोले कि पिछले 10 सालों में पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने पूरे देश में जो काम किया है, उसी को लेकर जनता के बीच जाएंगे. लोग खुश हैं. वे समझ रहे हैं कि मोदी है तो विकास का एजेंडा जारी रहेगा. वे पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं. इसलिए असम के लोग भी बीजेपी के पक्ष में मतदान के लिए उत्साहित है. प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ 90 फीसदी लोगों को मिल चुका है और बाकी 10 फीसदी को इस बार सरकार में आने के बाद मिलेगा.

'चाय श्रमिकों को कांग्रेस ने वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया'

डिब्रूगढ़ में चाय बागान श्रमिकों को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि कांग्रेस ने 60 साल तक शासन किया लेकिन उन्होंने चाय श्रमिकों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया. बीजेपी ने 10 सालों की छोटी अवधि में वह कर दिखाया जो कांग्रेस 60 सालों में नहीं कर सकी. चाय श्रमिकों को बिजली, पानी, गैस सब कुछ सुरक्षित मिल रहा है. वे आज बीजेपी के साथ हैं.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 'बिग बॉस शो की तरह कपड़े फाड़ रहे कांग्रेसी, डायनासोर की तरह विलुप्त हो रही कांग्रेस' राजनाथ सिंह ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget