एक्सप्लोरर

BJP Meeting: बीजेपी में हो सकते हैं बड़े बदलाव, जेपी नड्डा ने पार्टी नेताओं के साथ की 'टिफिन बैठक'

BJP Meeting: आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बीजेपी पार्टी संगठन के स्तर पर बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. इसी सिलसिले में लगातार बीजेपी की बैठकें हो रही हैं.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एक तरफ तमाम विपक्षी दलों के नेता बीजेपी को घेरने की कोशिश में लगे हुए हैं तो वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी भी जीत की हैट्रिक की तैयारी में जुटी हुई है. बीजेपी ने अब मेगा प्लान पर एक्शन शुरू कर दिया है. इसी के तहत बुधवार (7 जून) को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी नेताओं के साथ 'टिफिन बैठक' की. इस दौरान सभी लोगों ने साथ बैठकर खाना खाया और फिर चुनाव में जीत का मंत्र दिया.  

बीजेपी 2024 के चुनाव की तैयारी के लिए मैदान में उतर चुकी है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा गया है. 2019 के चुनाव में बीजेपी गठबंधन को 64, बीएसपी को 10, कांग्रेस को 5 और 1 सीट कांग्रेस को मिली थी. इस बार चुनावी रणनीति बनाने को लेकर ताबड़तोड़ बैठकें चल रही हैं. इससे पहले सोमवार (5 जून) की रात 3 घंटे और मंगलवार (6 जून) को दिन में 5 घंटे तक बीजेपी दफ्तर में मीटिंग हुई. 

कुछ राज्यों में बदले जा सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष

बैठक में गृह मंत्री अमित शाह के साथ पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष मौजूद थे. बीजेपी सूत्रों की मानें तो अगले आठ से दस दिनों में मध्य प्रदेश सहित कुछ राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले जाएंगे. यूपी और राजस्थान के प्रभारी भी बदले जाने की खबरें सामने आ रही हैं. कुछ राष्ट्रीय महासचिवों की छुट्टी हो सकती है. इसके अलावा नए चेहरों को संगठन में जगह दी जा सकती है और राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता के स्तर पर भी बदलाव होने की संभावना है. 

बड़े चेहरों को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी 

केंद्र सरकार में शामिल दो बड़े चेहरों को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन में जिम्मेदारी दी जा सकती है जबकि देश के दो बड़े राज्यों के उपमुख्यमंत्रियों को दो चुनावी राज्यों का प्रभार दिया जा सकता है. उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे दो नेताओं को केंद्रीय संगठन में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है. इसी साल अक्टूबर में राजस्थान समेत मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं. जबकि अगले साल मार्च महीने में लोकसभा चुनाव हो सकता है. विधानसभा चुनावों को देखें तो अब महज 3 महीने का ही समय बाकी रह गया है. ऐसे में राजनीतिक दल कुछ अहम बदलाव करने के मूड में हैं. 

ये भी पढ़ें: 

Opposition Meeting: 'राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और...', नीतीश कुमार की 23 जून को बुलाई गई बैठक में शामिल होंगे ये नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget