एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'कांग्रेस के साथ परमानेंट नहीं हैं रिश्ते', आखिरी चरण से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

Arvind Kejriwal In I.N.D.I.A Alliance: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन किया. पंजाब में बीजेपी का कोई अस्तित्व नहीं.

Arvind Kejriwal On Congress: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सातवें और आखिरी चरण का मतदान दो दिन बाद यानि 1 जून को होना है और 4 जून को इसके नतीजे सभी के सामने होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए को सत्ता में न आने देने के इरादे से बना I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी का रिश्ता स्थाई नहीं है.

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में आप संयोजक ने कहा, “आप का कांग्रेस के साथ कोई स्थायी रिश्ता नहीं है. हमारा लक्ष्य फिलहाल बीजेपी को हराना और मौजूदा शासन की तानाशाही और गुंडागर्दी को खत्म करना है.” इसके साथ भी उन्होंने ये भी उम्मीद जताई है कि 4 जून को सभी को चौंकाते हुए I.N.D.I.A गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है.

पंजाब में आप और कांग्रेस का गठबंधन क्यों नहीं?

दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन है, जबकि पड़ोसी राज्य पंजाब में दोनों पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं. सीएम केजरीवाल ने कहा, "देश को बचाना महत्वपूर्ण है. बीजेपी को हराने के लिए जहां भी गठबंधन की जरूरत थी, आप और कांग्रेस एक साथ आए और एक उम्मीदवार खड़ा किया. पंजाब में बीजेपी का कोई अस्तित्व नहीं है."

दिल्ली के सीएम पर से केजरीवाल नहीं देंगे इस्तीफा

दिल्ली आबकारी नीति के कथित शराब घोटाला के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सजा काट रहे अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, “मेरा वापस जेल जाना कोई मुद्दा नहीं है. इस देश का भविष्य दांव पर लगा है. वे मुझे जब तक चाहें जेल में रखें, मैं डरने वाला नहीं हूं. केवल बीजेपी के कहने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता.”

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: 'हिमाचल में क्या हुआ, ये सबने देखा', धनबल की राजनीति को लेकर प्रियंका गांधी का BJP पर हमला; जानें और क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget