एक्सप्लोरर

'कश्मीर की खामोशी को न समझें खुशी', वोटिंग से पहले PDP प्रत्याशी ने आर्टिकल 370 समेत इन मुद्दों पर दिया बड़ा बयान

Lok Sabha Election: श्रीनगर लोकसभा सीट से पीडीपी प्रत्याशी ने मतदान से पहले आर्टिकल 370 और जम्मू-कश्मीर समेत कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि नई दिल्ली को संदेश भेजने की जरूरत है.

Lok Sabha Election 2024: जम्मू और कश्मीर में लोकसभ चुनाव की वोटिंग से पहले पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के उम्मीदवार ने बड़ा बयान दिया है. श्रीनगर से पीडीपी प्रत्याशी वहीद उर रहमान पारा ने कहा है कि कश्मीर की चुप्पी खुशी का संकेत नहीं है.

वहीद उर रहमान पारा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान वह नई दिल्ली को संदेश देने के लिए अपने मतदान का इस्तेमाल करें. इस चुनाव को जनमत संग्रह से कम न समझें. आपका वोट आपका जनमत संग्रह होना चाहिए. नई दिल्ली को एक संदेश भेजने की जरूरत है कि कश्मीर की खामोशी को खुशी न समझो. 

कश्मीर के लोगों को सुनना होगा- वहीद उर रहमान

श्रीनगर में प्रचार करते हुए उन्होंने कहा कि लोग चुप हैं, लेकिन वे आपसे (नई दिल्ली) खुश नहीं हैं. यह जीत या हार के बारे में नहीं है. क्या हम नई दिल्ली को संदेश भेज सकते हैं कि हम खुश नहीं हैं? क्या हम नई दिल्ली को बता सकते हैं कि हमें अपनी पहचान, अपनी जमीन, अपनी नौकरियों को लेकर डर है? उन्हें कश्मीर के लोगों को सुनने की जरूरत है और उनके मुद्दों और आशंकाओं को दूर करने की जरूरत है. सबसे बड़ा आश्वासन संसद से आना चाहिए.

आर्टिकल 370 पर क्या बोले PDP प्रत्याशी

वहीद उर रहमान पारा ने कहा कि आर्टिकल 370 के अलावा भी कुछ मुद्दे हैं. मुद्दा वह नहीं है, जो 5 अगस्त (2019) को हुआ था बल्कि मुद्दा पूरे कश्मीर की समस्या का है. उन्होंने कहा कि हमने हजारों लोगों को खो दिया है. हजारों लोग जेलों में हैं. हमारी अगली पीढ़ी हमारे हाथ से निकलती जा रही है. एक तरफ लोगों का एक ग्रुप नशे में है और दूसरी तरफ शिक्षित युवा डिप्रेशन में हैं.

श्रीनगर में इस दिन होगी वोटिंग

बता दें कि श्रीनगर लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होगी. आर्टिकल 370 हटने के पहले यहां जितनी भी सीटों पर चुनाव हुए हैं, उस दौरान अलगाववादियों द्वारा चुनावों का बहिष्कार किया जाता रहा है. हालांकि, इस बार श्रीनगर में अच्छा मतदान होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- 'दुनिया के ताकतवर लोग मोदी को हटाने के लिए एकजुट हुए, लेकिन...' जानें प्रधानमंत्री ने किसको बताया अपना 'सुरक्षा कवच'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
कुलगाम हमले के बाद एक्शन, बारामूला से ओवर ग्राउंड वर्कर एजाज गिरफ्तार
कुलगाम हमले के बाद एक्शन, बारामूला से ओवर ग्राउंड वर्कर एजाज गिरफ्तार

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget