एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election Dates Anounced: 'दुश्मनी जम कर करो लेकिन...', लोकसभा चुनाव तारीखों का ऐलान करते वक्त शायराना हुए चुनाव आयुक्त

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार शायराना अंदाज में दिखे. उन्होंने राजनीतिक दलों से चुनाव प्रचार के दौरान पर्सनल अटैक से बचने की अपील की.

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया. 2019 की तरह इस बार भी 7 चरणों में मतदान होगा. 19 अप्रैल से 1 जून तक वोटिंग होगी, नतीजे 4 जून को आएंगे. चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते वक्त मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार शायराना अंदाज में दिखे. 

राजीव कुमार ने राजनीतिक दलों से चुनाव प्रचार के दौरान पर्सनल अटैक से बचने की अपील की. उन्होंने कहा कि सभी दल और नेता डेकोरम को मेनटेन रखें. इस दौरान उन्होंने उर्दू अदब के मशहूर शायर बशीर बद्र का शेर भी सुनाया.

दुश्मनी जम कर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे, जब कभी हम दोस्त हो जाएं तो शर्मिंदा न हों.

7 चरण में होंगे लोकसभा चुनाव

543 लोकसभा सीटों के लिए 7 फेज में वोट डाले जाएंगे और 4 जून को चुनाव के नतीजों का ऐलान कर दिया जाएगा. पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होगा. इस बार कुल 96.88 करोड़ मतदाता चुनाव में शामिल होंगे. इनमें 1.85 करोड़ की उम्र 80 साल से ज्यादा है और 2.38 लाख मतदाताओं की उम्र 100 साल भी ज्यादा है. 88.35 लाख दिव्यांग मतदाता भी हैं. देश की 543 सीटों पर मतदान कराने के लिए 10.48 लाख मतदान केंद्र बनाए जाएंगे. 

किस राज्य में किस तारीख को होगा चुनाव?

आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों के लिए चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होगी. अरुणाचल प्रदेश की 2 सीटों के लिए 19 अप्रैल को फर्स्ट फेज में वोट डाले जाएंगे. असम की 14 सीटों के लिए 19 अप्रैल को 5, 16 अप्रैल को 5 और 7 मई को 4 सीटों पर वोटिंग होगी. बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को 4, 26 अप्रैल को 5, 7 मई को 5, 13 मई को 5, 20 मई को 5, 25 मई को 8 और 1 जून को 8 सीटों पर वोट डलेंगे. छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को वोट पड़ेंगे. गोवा की2 सीटों के लिए 7 मई को वोटिंग होगी. गुजरात की 26 लोकसभा सीटों के लिए एक ही फेज में 7 मई को तीसरे चरण में वोट डाले जाएंगे.

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024 Date: लोकसभा इलेक्शन की तारीखों का ऐलान, यूपी-एमपी से बंगाल-महाराष्‍ट्र तक कब वोटिंग, कब रिजल्‍ट, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
विदेश नीति, युवा आबादी और शिक्षित महिलाएं- राष्ट्रपति के संबोधन की 10 बातें
विदेश नीति, युवा आबादी और शिक्षित महिलाएं- राष्ट्रपति के संबोधन की 10 बातें

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget