एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024 Date: लोकसभा इलेक्शन की तारीखों का ऐलान, यूपी-एमपी से बंगाल-महाराष्‍ट्र तक कब वोटिंग, कब रिजल्‍ट, जानें

Lok Sabha Election 2024 Schedule: लोकसभा की 543 सीटों के लिए सात चरण में 19 अप्रैल से 1 जून तक वोटिंग होगी. 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक फेज में वोट डाले जाएंगे.

देश में लोकसभा चुनाव 2024 की रणभेरी बज चुकी है. चुनाव आयोग (Election Commission) ने शनिवार (16 मार्च, 2024) को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. किस राज्य में, किस दिन और कितने चरण में वोटिंग होगी और कब नतीजों की घोषणा होगी, इन सभी को लेकर तारीखों की घोषणा इलेक्शन कमीशन ने कर दी है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 543 लोकसभा सीटों के लिए सात फेज में वोट डाले जाएंगे और 4 जून को चुनाव के नतीजों का ऐलान कर दिया जाएगा. पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी और आखिरी मतदान 1 जून को होगा. 

कितने चरण में होगा मतदान

  • 19 अप्रैल को पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर वोट पड़ेंगे.
  • दूसरा चरण 26 अप्रैल को होगा और 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 89 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी.
  • 7 मई को तीसरा चरण होगा जिसमें 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 94 सीट पर मतदान होगा.
  • 13 मई को तीसरे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोड डलेंगे.
  • 20 मई को पांचवें चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों पर मतदान होगा
  • 25 मई को छठे चरण में सात राज्यों की 57 लोकसभा सीटों पर वोट डाला जाएगा.
  • सातवां चरण 1 जून को होगा और 8 राज्यों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा.
चरण तारीख सीटें नतीजे
पहला 19 अप्रैल 101 4 जून
दूसरा 26 अप्रैल 89 4 जून
तीसरा 7 मई 94 4 जून
चौथा 13 मई 96 4 जून
पांचवां 20 मई 49 4 जून
छठा 25 मई 57 4 जून
सातवां 1 जून 57 4 जून

किस राज्‍य में कितने चरणों में होगा मतदान
22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में एक चरण में मतदान होगा. अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, दमन और दीव, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, केरल, लक्षद्वीप, लद्दाख, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम, तमिलनाडु, पंजाब, तेलंगाना, उत्तराखंड में सिंगल फेज में वोट डाले जाएंगे. कर्नाटक, राजस्थान, त्रिपुरा और मणिपुर में दो-दो चरण में वोट पड़ेंगे. छत्तीसगढ़ और असम में तीन-तीन चरण में वोटिंग होगी. ओडिशा, मध्य प्रदेश और झारखंड में चार-चार चरण में मतदान होगा, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में पांच-पांच चरण में वोटिंग होगी. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सात-सात चरणों में वोटिंग होगी.

किस राज्य में किस तारीख को होगा चुनाव?
आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों के लिए चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होगी. अरुणाचल प्रदेश की 2 सीटों के लिए 19 अप्रैल को फर्स्ट फेज में वोट डाले जाएंगे. असम की 14 सीटों के लिए 19 अप्रैल को 5, 16 अप्रैल को 5 और 7 मई को 4 सीटों पर वोटिंग होगी. बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को 4, 26 अप्रैल को 5, 7 मई को 5, 13 मई को 5, 20 मई को 5, 25 मई को 8 और 1 जून को 8 सीटों पर वोट डलेंगे. छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को वोट पड़ेंगे. गोवा की2 सीटों के लिए 7 मई को वोटिंग होगी. गुजरात की 26 लोकसभा सीटों के लिए एक ही फेज में 7 मई को तीसरे चरण में वोट डाले जाएंगे.

राज्य लोकसभा सीटें कितने चरण में होगा चुनाव मतदान की तारीख नतीजे
आंध्र प्रदेश 25 1 13 मई 4 जून
अरुणाचल प्रदेश 2 1 19 अप्रैल 4 जून
असम 14 3 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई 4 जून
बिहार 40 7 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई, 1 जून 4 जून
छत्तीसगढ़ 11 3 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई 4 जून
गोवा 2 1 7 मई 4 जून
गुजरात 26 1 7 मई 4 जून
हरियाणा 10 1 25 मई 4 जून
हिमाचल प्रदेश 4 1 1 जून 4 जून
झारखंड 14 4 13 मई, 20 मई, 25 मई, 1 जून 4 जून
कर्नाटक 28 2 26 अप्रैल, 7 मई 4 जून
केरल 20 1 26 अप्रैल 4 जून
मध्य प्रदेश 29 4 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई 4 जून
महाराष्ट्र 48 5 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई 4 जून
मणिपुर 2 2 19 अप्रैल, 26 अप्रैल 4 जून
मेघालय 2 1 19 अप्रैल 4 जून
मिजोरम 1 1 19 अप्रैल 4 जून
नागालैंड 1 1 19 अप्रैल 4 जून
ओडिशा 21 4 13 मई, 20 मई, 25 मई, 1 जून 4 जून
पंजाब 13 1 1 जून 4 जून
राजस्थान 25 2 19 अप्रैल, 26 अप्रैल 4 जून
सिक्किम 1 1 19 अप्रैल 4 जून
तमिलनाडु 39 1 19 अप्रैल 4 जून
तेलंगाना 17 1 13 मई 4 जून
त्रिपुरा 2 2 19 अप्रैल, 26 अप्रैल 4 जून
उत्तर प्रदेश 80 7 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई, 1 जून 4 जून
उत्तराखंड 5 1 19 अप्रैल 4 जून
पश्चिम बंगाल 42 7 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई, 1 जून 4 जून
अंडमान निकोबार 1 1 19 अप्रैल 4 जून
चंडीगढ़ 1 1 1 जून 4 जून
दादर नगर हवेली और दमन दीव 2 1 7 मई 4 जून
जम्मू कश्मीर 5 5 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई 4 जून
लद्दाख 1 1 20 मई 4 जून
लक्षद्वीप 1 1 19 अप्रैल 4 जून
दिल्ली 7 1 25 मई 4 जून
पुड्डुचेरी 1 1 19 अप्रैल 4 जून

 

2024 लोकसभा चुनाव में करीब 97 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इलेक्शन की प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इस बार साढ़े 21 करोड़ यंग वोटर्स वोट डालेंगे. इनमें से 1.82 करोड़ फर्स्ट वोटर हैं. 2019 में 91 करोड़ मतदाता थे. यह आंकड़ा इस साल बढ़कर 97 करोड़ हो गया है. सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि नए वोटर्स को जोड़ने पर बहुत मेहनत की है. इस बार 18 से 19 साल की उम्र के 1.8 करोड़ मतदाता है, 20 से 29 साल के 19.74 करोड़ और 82 लाख वोटर्स 85 साल की उम्र से ज्यादा के हैं.

2024 चुनाव के लिए उम्मीदवार कब करेंगे नामांकन और कब वापस लें सकेंगे नाम
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सात चरणों में चुनाव होगा और हर चरण में प्रत्याशियों के लिए नामांकन दाखिल करने की तारीख भी अलग-अलग है. नीचे टेबल से जानिए उम्मीदवार कब कर सकेंगे नामांकन और कब नाम वापस ले सकते हैं नाम-

कब क्या होगा पहला चरण दूसरा चरण तीसरा चरण चौथा चरण पांचवां चरण छठा चरण सातवां चरण
कब जारी होगा नोटिफिकेशन 20 मार्च 28 मार्च 12 अप्रैल 18 अप्रैल 26 अप्रैल 29 अप्रैल 7 मई
नामांकन की अंतिम तारीख 27 मार्च (बिहार के लिए 28 मार्च) 4 अप्रैल 19 अप्रैल 25 अप्रैल 3 मई 6 मई 14 मई
नामांकन की स्क्रूटनी 28 मार्च (बिहार के लिए 30 मार्च) 5 अप्रैल (जम्मू कश्मीर के लिए 6 अप्रैल) 20 अप्रैल 26 अप्रैल 4 मई 7 मई 15 मई
नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 30 मार्च बिहार के लिए 2 अप्रैल) 8 अप्रैल 22 अप्रैल 29 अप्रैल 6 मई 9 मई 17 मई
मतदान की तारीख 19 अप्रैल 26 अप्रैल 7 मई 13 मई 20 मई 25 मई 1 जून
मतगणना 4 जून 4 जून 4 जून 4 जून 4 जून 4 जून 4 जून

2019 के लोकसभा चुनाव में कब-कब हुआ था मतदान और कब आए नतीजे
2019 के लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल को पहली वोटिंग हुई थी और आखिरी वोटिंग 19 मई को हुई थी. सात चरणों में वोटिंग हुई थी. इसके तहत, 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में एक ही चरण में वोट डाले गए, जबकि यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में एक से ज्यादा फेज में वोटिंग हुई. कर्नाटक, मणिपुर, राजस्थान और त्रिपुरा में दो-दो चरण में वोट डाले गए. असम, छत्तीसगढ़ में तीन और झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा एवं महाराष्ट्र में भी तीन चरणों मतदान हुआ था. इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर में पांच और बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में सात चरणों में वोटिंग हुई थी. इससे पहले जब 2014 में लोकसभा चुनाव हुए थे तो 543 सीटों के लिए नौ फेज में वोटिंग हुई थी.

यह भी पढ़ें:-
Lok Sabha Election 2024: पंजाब, हिमाचल, यूपी, बिहार... 7वें चरण में इन 8 राज्यों की इन 57 सीटों पर होगा मतदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
रेजीनगर उपचुनाव, हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
रेजीनगर उपचुनाव, हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, चौंकाने वाले नाम
यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, चौंकाने वाले नाम
तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट
तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट

वीडियोज

Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP
INDIA Bloc March | SIR Controversy: विपक्ष का रण... CEC के इस्तीफे का लिया 'प्रण'! | Gyanesh Kumar
Rahul Gandhi Protest: दिल्ली टू चंडीगढ़ CEC के खिलाफ बवाल | Gyanesh Kumar | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget