एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: बंगाल की कितनी सीटें जीतेगी TMC? चुनावी नतीजों से पहले यूसुफ पठान ने कर दी भविष्यवाणी!

Lok Sabha Elections 2024: पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से TMC ने पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को मैदान में उतारा है. यहां से कांग्रेस ने मौजूदा सांसद अधीर रंजन चौधरी को टिकट दिया है.

 Yusuf Pathan Prediction: लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग से पहले पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से TMC कैंडिडेट यूसुफ पठान ने चुनावी नतीजों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. यूसुफ पठान ने दावा करते हुए कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल की 42 सीटों पर पार्टी बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी.

समाचार एजेंसी एएनआई के एक सवाल का जवाब देते हुए यूसुफ पठान ने कहा, '' पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. 4 जून को जब नतीजें आएंगे तो 42 में से कई सीटों पर टीएमसी जीत दर्ज करेगी.''

TMC के प्रदर्शन पर क्या बोले यूसुफ पठान?

यूसुफ पठान ने कहा, ''यहां हमारी उम्मीदें बहुत हाई है और हम लोग इस बात को लेकर आश्वास्त हैं कि पश्चिम बंगाल में TMC अच्छा प्रदर्शन करेगी. अंतिम चरण के मतदान में भी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी. 4 जून यानी नतीजों वाले दिन TMC बंगाल की 42 सीटों में से अच्छे नंबर के साथ जीत दर्ज करेगी.''

अधीर रंजन चौधरी और यूसुफ पठान के बीच मुकाबला

पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने मुर्शिदाबाद जिले की बहरामपुर सीट से पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को मैदान में उतारा है. यहां से कांग्रेस ने मौजूदा सांसद अधीर रंजन चौधरी को टिकट दिया है. वे पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी हैं. लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बहरामपुर सीट पर मतदान हुआ था.

कांग्रेस और TMC ने अलग-अलग लड़ा बंगाल में चुनाव

बता दें कि TMC और कांग्रेस पार्टी I.N.D.I.A अलायंस का हिस्सा है. हालांकि, दोनों ही दल बंगाल में अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं. TMC ने यहां सबसे पहले सभी 42 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए थे. इसके बाद अधीर रंजन चौधरी और ममता बनर्जी के बीच जुबानी तल्खियां देखने को मिली थी. हालांकि, कांग्रेस आलाकमान ने कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन अधीर रंजन चौधरी और TMC नेताओं के बीच लगातार जुबानी बयानबाजी जारी रही थी.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha elections 2024 Phase 7: पीएम मोदी से अफजाल अंसारी तक कई दिग्गजों की दांव पर लगी साख, सातवें चरण में देखें किससे भिड़ेगा कौन, पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget