एक्सप्लोरर

CEC Appointment Bill: चुनाव आयुक्तों से जुड़े विधेयक का उद्देश्य EC को BJP की एजेंसी में बदलना है, TMC का बड़ा आरोप

TMC On BJP: तृणमूल कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों का चयन करने वाले विधेयक को अलोकतांत्रिक करार दिया है. टीएमसी नेता ने इसे लेकर बीजेपी पर आरोप भी लगाए हैं.

Lok Sabha Election 2024: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने शुक्रवार (11 अगस्त) को आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों के चयन को विनियमित करने वाला प्रस्तावित विधेयक निर्वाचन आयोग को बीजेपी की निजी एजेंसी में बदलने का हताश प्रयास है.

सरकार ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति, सेवा की शर्तों और कार्यकाल के विनियमन के लिए राज्यसभा में गुरुवार (10 अगस्त) को एक विधेयक पेश किया. इस विधेयक में प्रावधान किया गया है कि भविष्य में निर्वाचन आयुक्तों का चयन पीएम की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति करेगी. जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और एक कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे.

सुप्रीम कोर्ट ने मार्च में दिया था एक फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने मार्च में एक ऐतिहासिक फैसला दिया था कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति प्रधानमंत्री, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और चीफ जस्टिस की सदस्यता वाली एक समिति की सलाह पर राष्ट्रपति करेंगे. कोर्ट ने कहा था कि यह मानदंड तब तक प्रभावी रहेगा जब तक कि इस मुद्दे पर संसद में कोई कानून नहीं बन जाता.

टीएमसी सांसद का बीजेपी पर हमला
टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि बीजेपी निर्वाचन आयोग को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने ट्वीट किया, ''निर्वाचन आयोग से संबंधित विधेयक के साथ बीजेपी आयोग को एक राजनीतिक दल की निजी एजेंसी में बदलना चाहती है. उन्होंने अब ऐसा करना शुरू कर दिया है क्योंकि दो शोध एजेंसियों के डेटा से पता चलता है कि 2024 में बीजेपी की सीट 200 से कम हो जाएगी.''

'अलोकतांत्रिक विधेयक का विरोध करेंगे'
ओ ब्रायन से सहमति जताते हुए टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने कहा कि यह हथकंडा 2024 के लोकसभा चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए बीजेपी का एक हताश प्रयास है. उन्होंने कहा, ''इस विधेयक का उद्देश्य लोकतंत्र और निर्वाचन आयोग को कमजोर करना है. बीजेपी निर्वाचन आयोग पर कब्जा करना चाहती है. यह लोकसभा चुनाव को अपने पक्ष में करने की बीजेपी की चाल है. हम इस अलोकतांत्रिक विधेयक का विरोध करेंगे.''

ये भी पढ़ें- कांग्रेस, TMC और AAP को कितनी सीट मिलने का अनुमान, सर्वे के नतीजे हैरान करने वाले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
Embed widget