एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: आज हुए चुनाव तो किसकी बनेगी सरकार और कौन होंगे पीएम? मोदी, राहुल गांधी और नीतीश कुमार को लेकर सर्वे में खुलासा

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री पद की पहली पसंद को लेकर ये सर्वे किया गया है. सर्वे के अनुसार कर्नाटक चुनाव में मिली हार के बाद भी पीएम मोदी की लोकप्रियता पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में होने में एक साल का समय बचा है. ऐसे में बीजेपी (BJP) सत्ता में 9 साल पूरे होने का जश्न मनाने के साथ-साथ अगले चुनावों की तैयारी में भी जुट गई है. इस बीच लोकनीति-सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज (सीएसडीएस) ने एनडीटीवी के लिए पीएम मोदी (PM Modi) की लोकप्रियता को लेकर सर्वे किया है. आपको बताते हैं इस सर्वे का नतीजा क्या रहा. 

जनता की राय जानने के लिए ये सर्वे कर्नाटक विधानसभा चुनाव के ठीक बाद 10 से 19 मई के बीच 19 राज्यों में किया गया. इस सर्वे में खुलासा हुआ कि कर्नाटक में बीजेपी को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन पीएम मोदी की लोकप्रियता पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है. पीएम मोदी की लोकप्रियता मजबूत बनी हुई है. 

पीएम मोदी लोगों की पहली पसंद 

इस सर्वे में सवाल किया गया कि आज चुनाव होते हैं तो देश का पीएम कौन बनेगा? सर्वे में शामिल लोगों में से 43 प्रतिशत ने कहा कि अगर आज चुनाव होते हैं, तो नरेंद्र मोदी पीएम पद के लिए उनकी पहली पसंद हैं. पीएम मोदी के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोगों ने अपनी पसंद बताया. सर्वे में हिस्सा लेने वाले 27 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं. 

सर्वे में नीतीश कुमार, ममता बनर्जी किस नंबर पर?

सर्वे में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 4-4 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे. इनके बाद अखिलेश यादव (3%), नीतीश कुमार (1%) और 18% लोगों ने अन्य के नाम लिए. 2019 और 2023 के सर्वे के आंकड़े पीएम मोदी (44 से 43%) के लिए मामूली गिरावट दिखा रहे हैं.  

इस सर्वे में शामिल लोगों में से लगभग 43 प्रतिशत का कहना है कि बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को लगातार तीसरा कार्यकाल जीतना चाहिए, जबकि 38 प्रतिशत इससे असहमत हैं. लगभग 40 प्रतिशत का कहना है कि अगर आज चुनाव होते हैं तो वे बीजेपी को वोट देंगे. कांग्रेस को 29 प्रतिशत लोगों ने वोट देने की बात कही. 

ये भी पढ़ें- 

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह से दूर रहेगी कांग्रेस, AAP और TMC समेत अन्य विपक्षी पार्टियां, सरकार बोली- इतिहास देखें | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget