एक्सप्लोरर

Times Now-ETG Survey: अगर आज हुए लोकसभा चुनाव तो किसकी बनेगी सरकार, सर्वे ने बताया NDA और कांग्रेस की सीटों का नंबर

Election 2024 Survey: लोकसभा चुनाव को लेकर टाइम्स नाउ नवभारत-ईटीजी ने एक सर्वे किया है, जिसके नतीजे चौंकाने वाले आए हैं. आइए देखते हैं, सर्वे में क्या आया है.

Lok Sabha Election 2024 Survey: अगले लोकसभा चुनाव में अब एक साल से भी कम का वक्त बचा रह गया है. ऐसे में देश का सियासी पारा चढ़ता जा रहा है. पीएम मोदी के नेतृत्व में फिर से वापसी के लिए एनडीए नए समीकरण बनाने मे लगा है, तो कांग्रेस और दूसरे बीजेपी विरोधी दल साझा मोर्चा बनाने में जुटे हैं. इस बीच लोकसभा चुनाव को लेकर टाइम्स नाउ नवभारत और ईटीजी ने  एक सर्वे किया है, जिसमें चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं.

टाइम्स नाउ नवभारत-ईटीजी के सर्वे में लोगों से पूछा गया कि अगर आज चुनाव होते हैं कि तो किस दल की सरकार बनेगी. सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन की सीटें कम होंगी लेकिन यह वापसी करने में सफल रहेगा. सर्वे के अनुसार, एनडीए गठबंधन को 285-325 सीटें हासिल होने का अनुमान है.

सर्वे के अनुसार, कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन 150 सीटों पर सिमट सकता है. ये सर्वे ऐसे समय में आया है जब हाल ही में पटना में नीतीश कुमार के बुलावे पर बीजेपी विरोधी 15 दलों की बैठक हुई थी. 2024 की रणनीति को लेकर बुलाई गई बैठक में कांग्रेस भी शामिल हुई थी. विपक्षी दलों की अगली बैठक 14 जुलाई को कांग्रेस शासित राज्य हिमाचल प्रदेश में होने वाली है.

राजस्थान और मध्य प्रदेश में किसे कितनी सीट?

सर्वे के अनुसार, राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को 20-22 सीट मिल सकती हैं. राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस के हिस्से में सिर्फ 3 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है. वहीं, मध्य प्रदेश में बीजेपी को 22-24 सीट मिलने का अनुमान है. इन दोनों राज्यों में इसी साल के अंत तक विधानसभा के चुनाव होने हैं.

पश्चिम बंगाल में टीएमसी रहेगी नंबर-1

लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में टीएमसी के सबसे बड़ी पार्टी बनने का अनुमान है.सर्वे के अनुसार, ममता बनर्जी की पार्टी को राज्य में 20-22 सीट मिल सकती हैं. बीजेपी पिछली बार की तरह एक बार फिर से प्रदर्शन कर सकती है और उसे 18-20 सीटें मिलने की अनुमान जाहिर किया गया है.

कांग्रेस को कितनी सीट?

सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं, तो कांग्रेस पार्टी को 111-149 सीटें हासिल हो सकती हैं. 24-25 लोकसभा सीटों के साथ जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआरसीपी देश में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है.

यह भी पढ़ें

Maharashtra NCP Crisis: 'अजित पवार अपनी मर्जी से नहीं गए', AIMIM प्रवक्ता का दावा- शरद पवार ने खुद बिछाई है बिसात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget