एक्सप्लोरर

CSDS Survey: पीएम मोदी और राहुल गांधी की लोकप्रियता के बीच जमीन-आसमान का अंतर

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सभी सियासी दलों की तैयारियां जोरों पर हैं. मई 2023 में हुए एक सर्वे में सामने आए पीएम मोदी और राहुल गांधी की लोकप्रियता के आंकड़े चौंकाते हैं.

Survey: लोकसभा चुनाव 2024 के महामुकाबले का मंच तैयार हो चुका है. लगातार दो बार नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बावजूद उनकी लोकप्रियता के सामने सत्ताविरोधी लहर जैसी कोई चीज नजर नहीं आ रही है. मई में सीएसडीएस-लोकनीति सर्वे में पीएम नरेंद्र मोदी देश के सबसे पॉपुलर नेता हैं और अपने विरोधियों से काफी आगे हैं.

मई में हुए इस सर्वे के मुताबिक, 2019 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के तौर पर पहली पसंद के मानने वालों की संख्या 44 फीसदी थी. जो 2023 में केवल एक फीसदी ही गिरी है. हालांकि, इन सबके बीच राहुल गांधी की लोकप्रियता में 3 प्रतिशत का उछाल जरूर आया है. जो 2019 में 27 प्रतिशत थी, वो 2023 में बढ़कर 27 फीसदी हो गया है.

कांग्रेस के मुकाबले बीजेपी काफी आगे
सर्वे के अनुसार, वोटिंग शेयर के मामले में बीजेपी अपनी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस से काफी आगे है. सर्वे में शामिल 39 फीसदी लोगों ने बताया था कि अगर अभी चुनाव होते हैं, तो वे बीजेपी को वोट करेंगे. ध्यान देने की बात है कि सर्वे में बीजेपी का वोट शेयर बढ़ा है. 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 37.7 प्रतिशत वोट मिले थे.

सर्वे में कांग्रेस को 29 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया था, जो कि 2019 के मुकाबले काफी अच्छी बढ़त है, लेकिन कांग्रेस अभी भी बीजेपी से 10 फीसदी के अंतर से पीछे है. आंकड़ों में बीजेपी की बढ़त के बावजूद उसके लिए चिंता करने की वजह मौजूद है.

कम हो सकता है अंतर
भले ही सर्वे में बीजेपी आगे है लेकिन ध्यान देने की बात है कि ये आंकड़े एनडीए और विपक्ष के गठबंधन के नहीं हैं. इसलिए सर्वे के वोट शेयर में अंतर आ सकता है, खास तौर पर जब चुनाव के पहले नए गठबंधन बन रहे हैं.

ये महत्वपूर्ण है कि सर्वे में अन्य को जा रहा 28 प्रतिशत वोट बीजेपी और कांग्रेस की सहयोगी पार्टियों को मिलता दिखाया गया था. 2019 के बाद से देश की राजनीति में नया समीकरण बना है. विपक्ष का कुनबा बढ़ा है, जबकि नीतीश कुमार की जेडीयू, शिवसेना का उद्धव ठाकरे गुट और शिरोमणि अकाली दल जैसे एनडीए के बड़े सहयोगी साथ छोड़ चुके हैं.

कांग्रेस के वोटों का बढ़ना बीजेपी के लिए टेंशन
बीजेपी के लिए दूसरी चिंता कांग्रेस के वोटों का तेजी से बढ़ना है. सर्वे में बीजेपी को 39 प्रतिशत, जबकि कांग्रेस को 29 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है. खास बात ये है कि बीजेपी के वोट शेयर में सिर्फ 1.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जबकि 2019 की तुलना में कांग्रेस का वोट शेयर 9.3 प्रतिशत ऊपर आया है. 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस को 19.67 प्रतिशत वोट मिले थे.

महंगाई-भ्रष्टाचार पर मोदी सरकार के लिए चिंता वाली बात
सर्वे में पीएम मोदी 43 प्रतिशत वोट के साथ अभी भी देश के नंबर 1 नेता हैं, लेकिन देश में घरेलू मुद्दे खासतौर पर महंगाई को लेकर जनता की राय मोदी सरकार को लेकर ठीक नहीं है. सीएसडीएस के सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि 57 प्रतिशत लोग वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार से खुश नहीं हैं. 33 प्रतिशत ने कहा है कि सरकार महंगाई पर ठीक काम कर रही है भ्रष्टाचार पर 45 प्रतिशत ने मोदी सरकार के प्रदर्शन को खराब बताया है, जबकि 41 प्रतिशत ने इसे ठीक कहा है.

यह भी पढ़ें

Dera Baba Nanak Corridor: डेरा बाबा नानक कॉरिडोर पर बाढ़ का खतरा, बॉर्डर पर ही रोके गए श्रद्धालू, 2 दिन बंद रहेगी यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget