एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024 Date: 97 करोड़ वोटर्स, 55 लाख EVM...चुनाव आयुक्त ने बताया इस बार कैसा होगा इलेक्शन?

Lok Sabha Election 2024: देश में 543 लोकसभा सीटों के लिए इस साल चुनाव हो रहे हैं. इस बार मुकाबला बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच देखने को मिल रहा है.

Lok Sabha Election 2024 Schedule: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा है कि भारत में चुनाव लोकतंत्र का पर्व होता है. हमारी टीम चुनाव के लिए तैयार है. चुनाव का पर्व, देश का गर्व. 2024 लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान करने से पहले राजीव कुमार ने बताया कि किस तरह चुनावों को लेकर तैयारियां की गई हैं. उन्होंने इस बार वोट डालने वाले मतदाताओं की संख्या समेत चुनाव को लेकर सभी जरूरी जानकारी दी.

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि भारत के चुनाव पर दुनियाभर की नजर रहती है. मतदाताओं की जानकारी देते हुए राजीव कुमार ने बताया कि देश में कुल मतदाताओं की संख्या 96.8 करोड़ है. इसमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं. इस बार 1.82 करोड़ मतदाता पहली बार वोट डालने वाले हैं. 12 राज्यों में महिला मतदाताओं का अनुपात पुरुष मतदाताओं से अधिक है. हमारा वादा है कि हम राष्ट्रीय चुनाव ऐसा कराएंगे, जिससे विश्व मंच पर भारत की चमक बढ़ सके. 

1.5 करोड़ अधिकारियों-सुरक्षा कर्मचारियों के कंधे पर होगी चुनाव की जिम्मेदारी

चुनाव की तैयारियों की जानकारी देते हुए चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि भारत का चुनावी लोकतंत्र इसलिए काम करता है, क्योंकि इसे 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी कुशलतापूर्वक काम करते हैं. उन्होंने बताया कि इस बार भी इन लोगों के कंधों पर चुनाव करवाने की जिम्मेदारी होगी. उन्होंने बताया चुनाव को लेकर 27 ऐप्स और पोर्टल बनाए गए हैं. cVigil ऐप के जरिए आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी दी जा सकेगी और तुरंत एक्शन लिया जाएगा.

लोकसभा चुनाव से जुड़ा कुछ जरूरी डाटा

राजीव कुमार ने बताया कि रजिस्टर्ड वोटर्स की संख्या लगभग 97 करोड़ है. 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन हैं, जहां वोटिंग करवाई जाएगी. 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों को लाने-ले जाने के लिए 4 लाख वाहनों का इस्तेमाल होगा. उन्होंने कहा कि इस बार 1.8 करोड़ वोटर्स पहली बार वोट डालेंगे. 20 से 19 वर्ष की उम्र के वोटर्स की संख्या 19.47 करोड़ है. देश के 12 राज्य ऐसे हैं, जहां महिला वोटर्स की संख्या पुरुष मतदाताओं की तुलना में ज्यादा है.

मतदान केंद्र पर क्या सुविधाएं होंगी? 

चुनाव आयुक्त ने बताया कि दिव्यांग लोगों के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष सुविधा की गई है. गर्भवती महिलाओं के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. दिव्यांग लोगों के लिए केंद्रों पर रैंप की व्यवस्था है. हर मतदान केंद्र पर पानी की व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ चुनावों के प्रति संवेदनशील है. चुनाव प्रक्रिया में सिंगल यूज प्लास्टिक को कम करने और पर्यावरण-अनुकूल कदम को प्रोत्साहित करने का पूरा प्रयास किया जाएगा.

जून में खत्म होगा चार विधानसभाओं का कार्यकाल

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर भी जानकारी दी गई. राजीव कुमार ने बताया कि हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है. आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में समाप्त होने वाला है. जम्मू और कश्मीर में चुनाव होने हैं.

हिंसा को चुनाव में नहीं मिलेगी कोई जगह

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव में हिंसा और खून-खराबा की कोई जगह नहीं है. अगर हमें जहां से भी हिंसा की सूचना मिलेगी हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे. राजस्थान, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और त्रिपुरा में पिछले 11 राज्य विधानसभा चुनावों में लगभग 3,400 रुपये की नकदी की आवाजाही पकड़ी गई थी. 

उन्होंने लोगों से फेक न्यूज और गैरजरूरी जानकारी को शेयर नहीं करने की हिदायत भी दी. राजनीतिक पार्टियों से अपील की गई कि वे किसी के खिलाफ गलत बयानबाजी नहीं करें. चुनाव आयुक्त ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को एक-दूसरे के खिलाफ कोई भी बात गलत नहीं कहनी चाहिए. 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 Date Live: निष्पक्ष-हिंसामुक्त होंगे चुनाव, पैसा-शराब और गिफ्ट नहीं बंटने देंगे- मुख्य चुनाव आयुक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget