एक्सप्लोरर

PM Modi Rally: 'कांग्रेस होती तो कभी लागू नहीं होता वन रैंक वन पेंशन', पीएम मोदी का I.N.D.I.A पर सियासी वार

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी ने जनसभा में कहा कि भारत का तिरंगा युद्ध क्षेत्र में भी सुरक्षा की गारंटी बन जाता है. 7 दशक बाद जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 निरस्त किया. 3 तलाक के खिलाफ काननू बना.

PM Narendra Modi Rally Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (11 अप्रैल 2024) को उत्तराखंड के ऋषिकेश में चुनावी सभा करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी की सरकार के दौरान दुनिया में भारत के बढ़ते कद का जिक्र कर पूर्व की कांग्रेस सरकारों पर हमला बोला.

पीएम मोदी ने ऋषिकेष के टूरिस्ट प्लेस का जिक्र भी अपने भाषण में किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार यहां के पर्यटन स्थलों का लगातार विकास कर रही है. उन्होंने अपने शुरुआती जीवन में यहां बिताए पलों को भी याद किया.

बीजेपी की सरकार ने खत्म किया अनुच्छेद-370 

पीएम मोदी ने कहा कि जब भारत में कमजोर सरकार थी तब आतंकवाद ने पैर पसारे, दूसरे देशों ने हम पर हमला किया. आज भारत में मजबूत सरकार है इसलिए आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है. पीएम मोदी ने आगे कहा, “भारत का तिरंगा युद्ध क्षेत्र में भी सुरक्षा की गारंटी बन जाता है. 7 दशक बाद जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 निरस्त किया गया. तीन तलाक के खिलाफ काननू बना. महिलाओं को लोकसभा, विधानसभा में 33% आरक्षण मिला. सामान्य वर्ग के गरीबों को भी 10% आरक्षण मिला. कांग्रेस की सरकार होती तो वन रैंक वन पेंशन कभी भी लागू नहीं होता."

'अब देश में ही बन रहे लड़ाकू विमान'

कांग्रेस की सरकार के समय जवानों के पास बुलेटप्रुफ जैकेट तक की कमी थी. दुश्मन की गोली से बचाने के लिए भी इंतजाम नहीं था. यह भाजपा है जिसने भारत में बनी बुलेटप्रुफ जैकेट अपने सैनिकों को दी. उनके जीवन की रक्षा की. आज आधुनिक राइफल से लेकर लड़ाकू विमान तक देश में ही बन रहे हैं.

'उत्तराखंड के प्यार को जीवन में कभी भूल नहीं सकता'

पीएम ने कहा कि मैं उतराखंड के लोगों के लिए घर का हूं. यहां बैठे-बैठे मैं पुराने चेहरे देख रहा था. मुंडी हिलाकर उन्हें नमस्ते कर रहा था. मैं कभी भी उत्तराखंड के प्यार को जीवन में कभी भूल नहीं सकता हूं. मैं यहां आता हूं तो पुरानी यादे ताजा कर लेता हूं.

'मेरे लिए आप सभी और पूरा देश ही परिवार'

पीएम मोदी ने कहा कि मैं जब कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, तो विपक्षी दल कहते हैं कि भ्रष्टाचारी बचाओ. इसलिए कितनी भी मुसीबत झेलनी पड़े, बस आप अपना आशीर्वाद बनाए रखें. ये आपका आशर्वाद ही है जो मैं इतनी बड़ी लड़ाई लड़ रहा हूं. कांग्रेस के नेताओं के लिए तो पहले दिल्ली का शाही परिवार, फिर खुद का परिवार... यही सब उनकी परंपरा में है. पर मोदी के लिए तो आप सभी और पूरा भारत मेरा परिवार है. कल मैं तमिलनाडु में था वहां भी लोग कह रहे हैं कि अबकी बार मोदी सरकार. देवभूमि में आया हूं तो यहां भी लोग यही बात कह रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget