एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'इंडिया गठबंधन ने बनाया है एक साल-एक PM का फॉर्मूला', प्रधानमंत्री मोदी ने किया दावा

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के बैतूल में विपक्ष पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोग पीएम की कुर्सी का भी ऑक्शन करने में लगे हैं.

Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश के बैतूल में 7 मई को होने वाली वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार (24,अप्रैल) को एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस इंडिया अलायंस पर जमकर हमला बोला. प्रधानमंत्री ने मीडिया रिपोर्ट्स का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष देश को तबाह करना चाहता है.

पीएम मोदी ने कहा, ''कई मीडिया रिपोर्ट्स में आया है कि इंडिया गठबंधन ने वन ईयर वन पीएम का फॉर्मूला बनाया है. एक साल एक पीएम, दूसरे साल, दूसरा पीएम. एक कुर्सी पर बैठेगा तो चार लोग कुर्सी की टांग पकड़ के बैठ जाएंगे और इंतजार करेंगे कि इनका साल पूरा कब होगा. सुनने में लगता है कि ये मुंगेरीलाल के हसीन सपने होंगे, लेकिन ये देश को तबाह करने वाला खेल है. ये आपके सपनों को चकनाचूर करने वाला खेल है. जो सोशल मीडिया में मजाक में कहते हैं उस पर इंडिया गठबंधन गंभीरता से विचार कर रहा है. ऐसा में दुनिया के लोग मजाक बनाएंगे. ये दुनिया में जो साख बनी है वह नीचे आ जाएगी.'' 

'पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत'

पीएम ने कहा, ''आपके एक वोट ने भारत को पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया. पहले हम 11 नंबर पर थे, इतने कम समय में हम 5वें नंबर पर पहुंच गए. मैं आपको आपकी वोट के ताकत का साक्षात्कार कराने आया हूं. आपके एक वोट ने विदेशों में भारत का डंका बजा दिया. आपके एक वोट ने 500 साल के इंतजार के बाद रामलला को भव्य मंदिर में विराजमान कराया.''

'कांग्रेस ने कभी आदिवासी समाज को नहीं किया स्वीकार'

प्रधानमंत्री ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी आदिवासी समाज को स्वीकार नहीं किया. 2024 के चुनाव में कांग्रेस की कलई खोल दी है. कांग्रेस का हिडन एजेंडा देश के सामने आ चुका है. सेक्युलरिज्म के नाम पर कांग्रेस ने सामाजिक न्याय की हत्या कर दी है. कांग्रेस कैसे पतन के राह पर जा रही है, ये बाबा साहेब ने देख लिया था. संविधान निर्माताओं ने मिल कर धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दे सकते ये निर्णय लिया था. ये हमारे संविधान की मूल भावना थी.

कांग्रेस ने अपना खेल खेलना शुरू कर दिया- पीएम

पीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब उन्होंने आंध्र प्रदेश में धर्म आधारित आरक्षण में कामयाब हुई थी, लेकिन कांग्रेस पार्टी अभी भी वह खेल खेलना चाहती है. देशवासियों की आंख में धूल झोंक कर खेल खेलना चाहती है. कर्नाटक में ओबीसी के कोटे से आरक्षण का हिस्सा छीनकर मुसलमानों को ओबीसी बना दिया और ओबीसी के लिए मिलने वाले आरक्षण को छीनने के लिए षडयंत्र पूरा कर दिया.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: 'धर्म के आधार पर आरक्षण लागू करना चाहती है कांग्रेस', बोले पीएम मोदी, जानें OBC कोटे पर और क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
कल होगा NDA दलों का साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
कल होगा NDA दलों का साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
बांकीपुर-दतिया उपचुनाव में हार पर आया BJP चीफ नितिन नवीन का पहला रिएक्शन
बांकीपुर-दतिया उपचुनाव में हार पर आया BJP चीफ नितिन नवीन का पहला रिएक्शन

वीडियोज

Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget