एक्सप्लोरर

आज आ सकती है लोकसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट, मोदी-शाह के साथ ये हैं 41 संभावित नाम

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची गुरुवार (29 फरवरी) शाम होने वाली सीईसी बैठक के बाद जारी हो सकती है. सूत्रों ने यह जानकारी दी है.

BJP CEC Meet: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक गुरुवार (29 फरवरी) की शाम नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बुलाई गई है. इस बैठक के बाद आम चुनाव को लेकर बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो सकती है. सूत्रों ने 41 संभावित नाम भी बताए हैं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम भी शामिल है.

बैठक शाम सात बजे शुरू होगी, जिसकी अध्यक्षता बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे. इसमें पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी नेता बीएल संतोष और अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे.

इन राज्यों की सीटों के लिए संभावित नाम रखे जाएंगे CEC के सामने

इस बैठक में राज्यों के कोर ग्रुप के प्रमुख सदस्य भी शामिल होंगे. इसमें उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, गोवा उत्तराखंड, गुजरात, असम, झारखंड, तमिलनाडु, पुदुचेरी, अंडमान-निकोबार, ओडिशा, दिल्ली, मणिपुर और जम्मू-कश्मीर की सीटों के लिए संभावित नामों को केंद्रीय चुनाव समिति के सामने रखा जाएगा.

120 उम्मीदवारों तक के नाम हो सकते हैं बीजेपी की पहली लिस्ट में

सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट में 100 से 120 उम्मीदवारों के नाम हो सकते हैं. पहली लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत करीब 40 ऐसे नेताओं का नामों की घोषणा की जा सकती है जिन्हें पार्टी को चुनाव लड़ाना ही है, जबकि करीब 70 से 80 ऐसे नाम हो सकते है जिन सीटों पर बीजेपी पिछले चुनाव में हार गई थी.

बीजेपी कैंडिडेट्स की पहली सूची में आने वाले संभावित उम्मीदवारों के नाम

1. नरेंद्र मोदी, वाराणसी
2. राजनाथ सिंह, लखनऊ 
3. अमित शाह, गांधी नगर
4. स्मृति ईरानी, अमेठी
5. धर्मेंद्र प्रधान, सबलपुर 
6. संबित पात्रा, पुरी
7. भूपेंद्र यादव, भिवानी बल्लभगढ़ 
8. सर्वानंद सोनोवाल
9. किरण रिजीजू, अरुणाचल पश्चिम
10. अर्जुन राम मेघवाल, बीकानेर 
11. गजेंद्र शेखावत, जोधपुर 
12. ज्योतिरादित्य सिंधिया, ग्वालियर 
13. शिवराज सिंह चौहान, विदिशा
14. प्रतिमा भौमिक, वेस्ट त्रिपुरा
15. जिश्नु देव वर्मा, ईस्ट त्रिपुरा
16. सरोज पांडे, कोरबा
17. बीडी शर्मा, खजुराहो
18. के अन्नामलाई
19. अनिल बलूनी, पौड़ी
20. अजय भट्ट, नैनीताल
21. रवि किशन, गोरखपुर 
22. संजीव बालियान, मुजफ्फरनगर 
23. सतीश गौतम, अलीगढ़ 
24. रामेश्वर तेली, डिब्रूगढ़ 
25. लॉकेट चटर्जी, हुगली 
26. दिलीप घोष, मेदिनीपुर 
27. निशित प्रमाणिक, कूचबिहार
28. शांतनु ठाकुर, बनगांव
29. राजू बिष्टा, दार्जिलिंग
30. अर्जुन मुंडा, खूंटी
31. निशिकांत दुबे, गोड्डा 
32. बंदी संजय कुमार, करीम नगर
33. अरविंद धर्मापुरी, निजामाबाद
34. जी किशन रेड्डी, सिकंदराबाद 
35. राजेंद्र इटेला, मल्लिकार्जुन 
36. सीपी जोशी, चित्तौड़गढ़ 
37. ओम बिरला, कोटा 
38. मनोज तिवारी, नॉर्थ ईस्ट 
39. परवेश वर्मा, पश्चिम
40. हरीश द्विवेदी, बस्ती 
41. एसपी बघेल, आगरा

400 पार का है लक्ष्य, पीएम मोदी दे चुके हैं फॉर्मूला

बता दें कि बीजेपी ने इससे पहले पार्टी मुख्यालय में बुधवार (28 फरवरी) को राज्यों की कोर ग्रुप कमेटी की बैठक बुलाई थी. बीजेपी इस बार लोकसभा चुनाव में अपने लिए 370 सीटें और एनडीए के लिए 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कार्यक्रमों में इस लक्ष्य का जिक्र कर चुके हैं. पीएम मोदी ने पार्टी को GYAN फॉमूले पर काम करने के लिए भी कहा है, जिसमें जी- गरीब, वाई- युवा, ए- अन्नदाता और एन- नारी शक्ति के लिए है. बीजेपी की कोशिश ज्यादा से वोट प्रतिशत हासिल करने की भी रहेगी.

यह भी पढ़ें- शरद पवार ने CM शिंदे, अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस को डिनर पर बुलाया, चिट्ठी भेजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
'असामाजिक तत्व शामिल थे', CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर पुलिस का SC में हलफनामा
'असामाजिक तत्व शामिल थे', CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर पुलिस का SC में हलफनामा
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget