एक्सप्लोरर

शरद पवार ने CM शिंदे, अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस को डिनर पर बुलाया, चिट्ठी भेजी

Sharad Pawar Dinner: शरद पवार ने डिनर के लिए 2 मार्च को तीनों नेताओं को आमंत्रित किया है. इसके लिए उन्होंने एक चिट्ठी सीएम एकनाथ शिंदे को लिखी है.

Maharashtra Politics: शरद पवार ने सीएम और दोनों डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार को 2 मार्च को बारामती स्थित अपने मोहनबाग स्थित आवास पर रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया है. इसको लेकर उन्होंने सीएम शिंदे, डिप्टी सीएम अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस को चिट्ठी भेजी है. शरद पवार ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भेज पत्र में कहा, ''आप सरकारी यात्रा के लिए शनिवार, 02 मार्च 2024 को बारामती आ रहे हैं. उस दिन महारोजगार मेला विद्या प्रतिष्ठान, विद्यानगरी, बारामती के मैदान में आयोजित किया जा रहा है.  विद्या प्रतिष्ठान का मैं संस्थापक अध्यक्ष हूं, संगठन के अध्यक्ष के रूप में मैं संगठन के परिसर में आपका स्वागत करना चाहता हूं.''

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि आप मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद सबसे पहले बारामती शहर आ रहे हैं. मैंने आपको बारामती में अपने आवास 'गोविंदबाग' में आतिथ्य का आनंद लेने के लिए पहले ही फोन पर आमंत्रित किया है. कृपया नमो महारोजगार मेले के बाद कैबिनेट के अन्य साथियों के साथ आएं. मुझे आशा है कि आप निमंत्रण सहृदयतापूर्वक स्वीकार करेंगे."


शरद पवार ने CM शिंदे, अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस को डिनर पर बुलाया, चिट्ठी भेजी

शरद पवार ने ये चिट्ठी ऐसे समय में भेजी है जब अजित पवार ने बारामती सीट पर अपना उम्मीदवार खड़ा करने का एलान किया है. बारामती सीट से शरद पवार की बेटी सुप्रियु सुले सांसद हैं. अजित पवार सुप्रिया सुले के चचेरे भाई हैं. बारामती सीट से अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार का उम्मीदवार बनना लगभग तय माना जा रहा है, बस औपचारिक एलान बाकी है.

बारामती लोकसभा सीट महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिले में है. यह लोकसभा सीट उत्तर पश्चिम महाराष्ट्र क्षेत्र में आती है. बारामती शहर इस सीट का केंद्र है, जो कि एक प्रमुख कृषि क्षेत्र है. 2019 महाराष्ट्र लोकसभा चुनावों में सुप्रिया सुले ने जीत हासिल की थी. बारामती लोकसभा सीट महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिले में है. यह लोकसभा सीट उत्तर पश्चिम महाराष्ट्र क्षेत्र में आती है. बारामती लोकसभा सीट के भीतर बारामती, शिरुर और पुणे विधानसभा सीट आती है.

महाराष्ट्र में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे और शरद पवार गुट को लग सकता है बड़ा झटका, सर्वे में NDA की बल्ले-बल्ले

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
ईरान के होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'हमारे वर्ल्ड लीडर प्रधानमंत्री...'
ईरान के होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'हमारे वर्ल्ड लीडर प्रधानमंत्री...'
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget