एक्सप्लोरर

पीएम मोदी और नवीन पटनायक की दोस्ती आगे बढ़ी, BJD को मिल सकता है लोकसभा डिप्टी स्पीकर का पद

बीजेपी गैर एनडीए दलों के नेता को लोकसभा में डिप्टी स्पीकर बनाना चाहती है. पिछले कार्यकाल की बात करें तो बीजेपी ने एआईएडीएमके के नेता एम.थंबीदुरई को डिप्टी स्पीकर का पद दिया था.

नई दिल्ली: लोकसभा का डिप्टी स्पीकर कौन होगा? इस पर सस्पेंस बना हुआ है. लेकिन अंदर की ख़बर ये है कि इस मुद्दे पर बात लगभग बन गई है. पीएम नरेंद्र मोदी और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की दोस्ती का ये असर है. बीजेपी चाहती है कि ग़ैर एनडीए पार्टी का कोई सांसद डिप्टी स्पीकर बने. पार्टी ने इसके लिए नवीन पटनायक और आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी से बात भी की थी. लेकिन बात बहुत आगे नहीं बढ़ पाई. संकेत मिल रहे हैं कि बीजेडी इसके लिए तैयार हो गई है.

जगन मोहन रेड्डी ने बीजेपी के प्रस्ताव को ख़ारिज कर दिया. वे नहीं चाहते हैं कि उनके राज्य में इस तरह का मैसेज जाये कि बीजेपी के साथ उनकी डील हो गई है. आंध्र प्रदेश में मुसलमान और ईसाई समुदाय के लोगों की अच्छी आबादी है. यहां लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ साथ हुए. जिसमें जगन मोहन की पार्टी ने कमाल कर दिया.

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के 22 सांसद चुने गए. पार्टी ने दो तिहाई बहुमत से राज्य में सरकार भी बना ली. जगन के प्रस्ताव ठुकराने के बाद से ही बीजेपी आंध्र प्रदेश में आक्रामक तेवर में है. तेलुगू देशम के सांसदों को धड़ाधड़ पार्टी में शामिल कराया जा रहा है. बीजेपी की कोशिश आँध्र प्रदेश में मज़बूत विपक्ष बनने की है.

अब बात बीजेपी और बीजेडी के बीच पक रही खिचड़ी की. चुनाव के बाद से ही माहौल मीठा मीठा सा है. दोनों तरफ़ से बातें अच्छी अच्छी होने लगी हैं. पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम नवीन पटनायक एक दूसरे की तारीफ़ करते नहीं थकते हैं. पटनायक नीति आयोग की बैठक में आए.

कौन हैं अश्विनी वैष्णव जिनके लिए पीएम मोदी और अमित शाह को फोन करना पड़ा?

पीएम मोदी ने एक राष्ट्र, एक चुनाव पर बैठक बुलाई तो उसमें भी वे शामिल हुए. फिर राज्य सभा चुनाव की बारी आई तो पटनायक ने एक सीट बीजेपी को तोहफ़े में दे दी. जबकि बीजेपी के पास ओडिशा में एक राज्य सभा सांसद जिताने लायक विधायक भी नहीं हैं. ओडिशा में भी लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ साथ होते हैं. नवीन पटनायक लगातार पांचवी बार राज्य के सीएम बने. लोकसभा की 21 में से बीजेडी को 12, बीजेपी को 8 और कांग्रेस को एक सीट मिली.

जगन मोहन रेड्डी के अलावा बीजेपी ने नवीन पटनायक को भी डिप्टी स्पीकर का प्रस्ताव दिया था. खबर ये है कि पटनायक मान गए हैं. बीजेडी ने पिनाकी मिश्र को लोकसभा का नेता बनाया है. बीजेपी के संबित पात्रा को हरा कर वे सांसद बने हैं. पहली बार पार्टी ने उन्हें ये ज़िम्मेदारी दी है.

इससे पहले भर्तहरि महताब लोकसभा में पार्टी के नेता होते थे. वे कटक से सांसद चुने गए हैं. 1998 से वे लगातार चुनाव जीतते रहे हैं. उत्कृष्ट सांसद का अवार्ड भी महताब को मिल चुका है. वे कभी किसी विवाद में नहीं रहे. नवीन पटनायक से हमेशा उनके अच्छे रिश्ते रहे हैं. उनकी छवि एक समझदार, सुलझे हुए और गंभीर सांसद की रही है. बीजेडी के एक बड़े नेता की मानें तो डिप्टी स्पीकर के रूप में महताब का नाम सबको पसंद है. लेकिन हो सकता है कि संसद के बजट सत्र में इस बात पर फ़ैसला न हो पाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget