एक्सप्लोरर

लॉकडाउन सर्वे: महिलाओं के मुकाबले पुरुषों ने ज्यादा निभाई बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी

कोरोना वायरस की वजह से देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान महिलाओं के मुकाबले पुरुषों ने बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी ज्यादा निभाई है. 56.2 फीसदी पुरुषों ने बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी निभाई.

नई दिल्ली: कोरोनो वायरस का फैलाव रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान 50.8 प्रतिशत महिलाओं के मुकाबले, लगभग 56.2 प्रतिशत पुरुषों ने बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी निभाई. नवीनतम आईएएनएस-सी वोटर इकनॉमी सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है.

सर्वे के अनुसार, 49.3 प्रतिशत पुरुषों ने लॉकडाउन के बीच बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी निभाने के बारे में पूछे जाने पर 'हां' कहा, जबकि 22.9 प्रतिशत पुरुषों ने कहा कि वे पहले से ही ऐसा कर रहे हैं. कुल 16 प्रतिशत पुरुषों ने 'नहीं' कहा, जबकि 9.5 प्रतिशत ने कहा कि यह सवाल उन पर लागू नहीं था, जिसके कारण विशुद्ध रूप से 56.2 प्रतिशत पुरुषों द्वारा बच्चों की देखभाल किए जाने की बात सामने आई है.

जब महिलाओं के बीच यही प्रश्न रखा गया, तो 41.7 प्रतिशत ने 'हां' कहा, जबकि 20.2 प्रतिशत ने 'नहीं' कहा. कुल 29.3 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि वे पहले से ही ऐसा कर रही हैं, जबकि 8.5 प्रतिशत का कहना है कि यह उनके लिए लागू नहीं था.

53.3 प्रतिशत लोगों ने कर्तव्य का पालन किया सर्वेक्षण में पाया गया कि 25-45 वर्ष आयु वर्ग के 53.3 प्रतिशत लोगों ने लॉकडाउन के दौरान बच्चों की देखभाल के कर्तव्य का पालन किया है. लगभग 50 प्रतिशत लोग, जिन्होंने बाल-देखभाल कर्तव्यों का पालन किया है, वे कम पढ़े-लिखे लोगों के समूह से संबंधित हैं, जबकि 33.6 प्रतिशत उच्च शिक्षा समूह से संबंधित हैं.

सर्वेक्षण में यह भी पाया गया है कि बाल-देखभाल कर्तव्यों में शामिल 49.3 प्रतिशत लोग मध्यम आय वर्ग से हैं और 46.4 प्रतिशत निम्न आय वर्ग समूह से हैं. सामाजिक समूहों के संदर्भ में, 58.5 प्रतिशत मुसलमानों ने बाल-देखभाल कर्तव्यों का पालन किया है, समूह में सबसे अधिक, 53.9 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति, 48.3 प्रतिशत सिख और 32.7 प्रतिशत ईसाई हैं.

क्षेत्र के अनुसार, पूर्व और पश्चिम में, 50 प्रतिशत लोगों ने बाल-देखभाल कर्तव्यों का पालन किया है, इसके बाद उत्तर में ऐसे लोग 48 प्रतिशत और दक्षिण में 32.4 प्रतिशत हैं. सबसे अधिक शहरी क्षेत्र में रहने वाले 47.5 प्रतिशत लोगों ने संकटकाल में बच्चों की देखभाल करने का कर्तव्य निभाया.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर
मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर
E20: X पर भिड़े केजरीवाल-अमित मालवीय, 'माहौल ठंडा होते ही...'
E20: X पर भिड़े केजरीवाल-अमित मालवीय, 'माहौल ठंडा होते ही...'
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget