एक्सप्लोरर

रेलवे ने कहा- चार घंटे की मोहलत पर भी चला सकते हैं पैसेंजर गाड़ियां, किसी नए प्रोटोकॉल पर अभी फैसला नहीं

बता दें कि रेलवे हर दिन 12 हजार यात्री गाड़िया चलाती है. फिलहाल देश भर के रेलवे स्टेशनों पर सन्नाटा है. हालांकि, माल गाड़ियां पहले से तीन से चार गुनी स्पीड से दौड़ रही है.

नई दिल्ली: क्या 15  अप्रैल से यात्री गाड़ियां पटरी पर दौड़ने लगेंगी और अगर हां तो क्या इसके लिए रेलवे ने कोई कोविड प्रोटकॉल तैयार किया है?  इन प्रश्नों के जवाब में रेलवे के राष्ट्रीय प्रवक्ता डीजे नारायण ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि इस सम्बंध में किसी भी तरह का कोई भी निर्णय अभी नहीं हुआ है.

ट्रेन चलाने का फ़ैसला सरकार के कोविड सम्बंधी आंकलन पर निर्भर करेगा 

रेल मंत्रालय के एग्जीक्यूटिव ड़ाईरेक्टर आरडी वाजपेयी का कहना है कि लॉकडाउन के तुरंत बाद ट्रेनों को चलाए जाने सम्बंधी कोई भी अंतिम फ़ैसला केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के निर्देशों और उनके कोविड सम्बंधी स्वास्थ्य आंकलन और ज़रूरतों के अनुसार किया जाएगा. यानी राज्य सरकारें केंद्र सरकार को अपने-अपने राज्यों के हालात और ज़रूरतें बताएंगी उसके बाद केंद्र सरकार ये फ़ैसला लेगी कि किन राज्यों में ट्रेनों को चलाने से कोरोना फैलने का ख़तरा नहीं है.

सभी यात्री गाड़ियां एक साथ चलाना सम्भव नहीं 

रेलवे रोज़ाना 12 हज़ार यात्री गाड़ियां चलाती है जिनमें एक लाख कर्मचारी ऑनबोर्ड काम करते हैं लेकिन हक़ीक़त ये है कि इतने कर्मचारियों के लिए पर्सनल प्रटेक्टिव इक्यूपमेंट (पीपीई ) उपलब्ध नहीं है. ऐसे में 14 तारीख़ के तुरंत बाद सभी यात्री गाड़ियां चलाना रेलवे के लिए एक बड़ी चुनौती है.

ट्रेन चलाने के लिए रेलवे को चाहिए सिर्फ़ चार घंटे की मोहलत 

रेलवे बोर्ड के पूर्व सलाहकार सुनील कुमार का कहना कि भारतीय रेल नेटवर्क इतना सक्षम है कि महज़ चार घंटों की मोहलत पर भी यात्री गाड़ियां चला सकता है. दरअसल, रेलवे के इंफ़्रास्ट्रक्चर के अलावा उसे पटरियों के रखरखाव से लेकर सिग्नलिंग आदि तक पर जो कार्य करना होता है उसके लिए अगर कर्मचारी काम पर मौजूद हैं तो सिर्फ़ चार घंटे में सभी सुरक्षा मानक पूरे किए जा सकते हैं. ऐसे में सवाल रेलवे की क्षमता का नहीं बल्कि आम लोगों के स्वास्थ्य सम्बंधी सुरक्षा और सरकारी दिशा निर्देशों का है.

किस तरह रेलवे हर समय तैयार है ? 

देश भर के रेलवे स्टेशनों पर सूनापन और सन्नाटा है लेकिन भले ही वहाँ कोई भी यात्री न आ रहा हो लेकिन प्लेटफ़ार्मों और फुटओवर ब्रिज की फ़र्श को रोज़ धुला जा रहा है. यानी स्टेशन भी ट्रेनों के लिए हर रोज़ तैयार हैं. इसी तरह भले ही यात्री गाड़ियां थम गई हैं लेकिन माल गाड़ियां पहले से तीन से चार गुनी रफ़्तार से दौड़ रही हैं. अलग-अलग राज्यों में साग, सब्ज़ी, चीनी, नमक, फल, दूध जैसी आवश्यक चीजें पहुंचा रही है ताकि लॉकडाउन में लोगों की दिक्कतें कम हों. यानी एक बड़े पैमाने पर रेल कर्मचारी लगातार काम पर हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget