एक्सप्लोरर

WB Lockdown: बंगाल में 15 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन, जानिए नियमों में क्या नई ढील मिली

कोरोना संकट को लेकर लगाए गए लॉकडाउन को ममता बनर्जी सरकार ने बढ़ाने का फैसला किया है. अब पश्चिम बंगाल में 15 जुलाई तक लॉकडाउन लागू रहेगा. हालांकि सरकार ने कई नियमों में ढील दी है.

कोरोना संकट के दौर में पश्चिम बंगाल में हालात को काबू करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है. ममता बनर्जी सरकार ने लॉकडाउन को 15 जुलाई तक बढ़ाने का ऐलान किया है. हालांकि सरकार की तरफ से नियमों में कुछ ढील देने का भी फैसला किया है. आपको बताते हैं कि आखिर इस फैसले के बाद पश्चिम बंगाल में किस चीज की अनुमति होगी और क्या प्रतिबंधित रहेगा.

पश्चिम बंगाल में कोरोना की दूसरी लहर के बढ़ने पर ममता बनर्जी सरकार ने 15 मई को लॉकडाउन लगाने की घोषणा की थी और 1 जुलाई को ही लॉकडाउन खत्म होने की उम्मीद की जा रही थी. हालांकि प्रदेश में कोरोना की रफ्तार में कमी आने की वजह से सरकार ने कुछ रियायतें भी दी हैं.

कहां छूट और कहां रहेगी पाबंदी?

प्राइवेट और सरकारी बसों का 50 फीसदी यात्री क्षमता के साथ संचालन हो सकेगा. हालांकि बसों के सभी ड्राइवर्स और स्टाफ का वैक्सीनेटड होना जरूरी होगा. काम पर जाने के लिए परिवहन कर्मचारियों को वैक्सीन लगवानी होगी.

सैलून और पार्लर खोलने की भी अनुमति दी गई है लेकिन सिर्फ 50 फीसदी क्षमता के साथ ही ये खोले जा सकेंगे. इसके लिए सुबह 11 से शाम 6 बजे तक का वक्त तय किया गया है और स्टाफ का वैक्सीनेटेड होना जरूरी होगा.

बाजारों को भी सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है. इसके अलावा सब्जियों के वेंडर्स के लिए भी यही वक्त तय किया गया है.

बाजार की बाकी दुकानों के लिए सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक का वक्त तय किया गया है. इसके अलावा जिम खोलने की भी सरकार की तरफ से अनुमति दे दी गई है. 50 फीसदी क्षमता के साथ जिम को सुबह 6 से 10 और शाम 4 से 8 बजे तक खोला जा सकेगा.

प्राइवेट और सरकारी दफ्तरों को भी पचास फीसदी कर्मचारियों के साथ खोलने की परमिशन दी गई है. इसके लिए दफ्तर में काम करने का वक्त सुबह 10 से शाम 4 बजे तक तय किया गया है. साथ ही संस्थानों को अपने कर्मचारियों के लिए ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था करनी होगी.

ये भी पढ़ें-

Corona Update: 102 दिन बाद देश में 40 हजार से कम कोरोना केस आए, बीते दिन हुईं 907 मौतें

जम्मू: बीती रात एक बार फिर दिखा ड्रोन, सुंजवान मिलिट्री ब्रिगेड के ऊपर लगाया चक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP फिर करेगी आंदोलन? आशुतोष रांका ने किया ऐलान, बोले- '24 घंटे...'
CJP फिर करेगी आंदोलन? आशुतोष रांका ने किया ऐलान, बोले- '24 घंटे...'
'कोई भी शख्स इतनी ताकत...', CJP प्रोटेस्ट के बीच सौरव दास का बड़ा बयान
'कोई भी शख्स इतनी ताकत...', CJP प्रोटेस्ट के बीच सौरव दास का बड़ा बयान
Explained: SC बोला- बिना कानूनी प्रक्रिया के हिरासत नहीं! समझिए अनुच्छेद 19 और 21 में क्या अधिकार
Explained: SC बोला- बिना कानूनी प्रक्रिया के हिरासत नहीं! समझिए अनुच्छेद 19 और 21 में क्या अधिकार
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget