एक्सप्लोरर

Coronavirus: हरियाणा में 26 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन, पाबंदियों में दी गई और ढील

Coronavirus: हरियाणा सरकार ने कोविड -19 लॉकडाउन को 26 जुलाई तक लिए बढ़ा दिया. आज जारी किए गए नए दिशानिर्देश 26 जुलाई सुबह 5 बजे तक लागू होंगे. 

Coronavirus: हरियाणा सरकार ने आज कोविड-19 लॉकडाउन को 26 जुलाई तक एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया. आज जारी किए गए नए दिशानिर्देश 26 जुलाई सुबह 5 बजे तक लागू होंगे. हालांकि इसमें नियमों में और छूट दी गई है. नाइट कर्फ्यू सप्ताह के सभी दिनों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा. रेस्तरां/बार/क्लब के संचालन के घंटे भी बढ़ा दिए गए हैं. रविवार को जारी ऑर्डर के अनुसार ये छूट दी गई हैं.

  • रेस्तरां और बार (होटल और मॉल सहित) को 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खोलने की अनुमति है. सोशल डिस्टेंसिंग, नियमित स्वच्छता सैनिटाइजेश और कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार का पालन करना होगा. रात 11 बजे तक होटल, रेस्तरां और फास्ट फूड ज्वाइंट से होम डिलीवरी की अनुमति है.
  • गोल्फ कोर्स के क्लब हाउस/रेस्तरां/बार को 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक सोशल डिस्टेंसिंग और दूसरे कोविड-19 उपयुक्त सुरक्षा मानदंडों का पालन करते हुए खोलने की अनुमति दी गई है. सदस्यों या आगंतुकों को मैनजमेंट द्वारा गोल्फ कोर्स में खेलने की अनुमति दी जाएगी, ताकि भीड़भाड़ से बचा जा सके.
  • सोशल डिस्टेंसिंग, नियमित सैनिटाइजेशन और कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार को अपनाने के बाद जिम को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक खोलने की अनुमति.
  • शादियों, अंत्येष्टि / दाह संस्कार में 100 व्यक्तियों तक की अनुमति है, जो कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार मानदंडों और सोशल डिस्टेंसिंग के सख्त पालन के अंडर हैं. शादियां घरों और कोर्ट के अलावा अन्य जगहों पर भी हो सकती हैं.
  • खुले स्थानों में कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार मानदंडों और सोशल डिस्टेंसिंग के सख्त पालन के अंडर 200 व्यक्तियों तक की सभा की अनुमति होगी.
  • सिनेमा हॉल (मॉल और स्टैंड-अलोन में) को अधिकतम 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ खोलने की अनुमति. जिसमें स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी एसओपी के दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा.
  • विश्वविद्यालय/महाविद्यालयों को छात्रों के लिए डाउट्स, प्रयोगशालाओं में प्रायोगिक कक्षाओं, प्रायोगिक परीक्षाओं और ऑफलाइन परीक्षाओं के लिए भी खोलने की अनुमति. छात्रावास (कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में) को भी केवल उन छात्रों के लिए खोलने की अनुमति है, जो परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं. उच्च शिक्षा विभाग इन आदेशों के क्रियान्वयन के लिए अलग से दिशा-निर्देश जारी करेगा.
  • सभी दुकानों को सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है.
  • मॉल को सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खोलने की अनुमति.
  • धार्मिक स्थलों को एक समय में 50 व्यक्तियों के साथ इस शर्त के साथ खोलने की अनुमति है कि वे अपेक्षित कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार मानदंडों और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.

यह भी पढ़ें-

BJP ने न्यूज वेबसाइट पर देश के खिलाफ साजिश का लगाया आरोप, कहा- विदेशों से 30 करोड़ की फंडिंग हुई 

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत फिर बिगड़ी, सीएम योगी हालचाल लेने पहुंचे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
तनाव के बीच भारत आएंगे रहमान! उच्चायुक्त ने कहा- यादगार होगी यात्रा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget