एक्सप्लोरर

दिल्ली में लॉकडाउन 7 जून तक बढ़ा, अनलॉक फेज़-1 में मिली 2 तरह की छूट

दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन की अवधि 7 जून सुबह 5 बजे तक के लिए बढ़ा दी गई है. हालांकि अनलॉक की प्रक्रिया की शुरुआत के तहत 31 मई से दो तरह की छूट दी गई है.

दिल्ली में लॉकडाउन को लेकर दिल्ली सरकार ने औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं. आदेश के मुताबिक दिल्ली में लॉकडाउन की अवधि 7 जून सुबह 5 बजे तक के लिए बढ़ा दी गई है. हालांकि अनलॉक की प्रक्रिया की शुरुआत के तहत 31 मई से दो तरह की छूट दी गई है.

पहले से ही आवश्यक सेवाओं समेत जिन चीजों को छूट दी गई थी उनके अतिरिक्त अब फैक्ट्री और कंस्ट्रक्शन साइट को भी छूट दी गई है.

आदेश के मुताबिक अनलॉक में इन्हें मिली छूट-

1) स्वीकृत इंडस्ट्रियल एरिया में बंद परिसर में मैन्युफैक्चरिंग और प्रोडक्शन यूनिट चलाई जा सकेगी

2) जिन कंस्ट्रक्शन साइट पर वर्कर्स बाउंड्री के अंदर काम कर रहे हैं वहां निर्माण कार्य की अनुमति होगी

इन दो तरह के कामों को छूट दी गई है लेकिन नियम और शर्तें भी रखी गई हैं.

क्या होंगी शर्तें-

  • सिर्फ असिम्प्टोमैटिक वर्कर्स को काम करने की इजाज़त होगी
  • थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा
  • वर्क आवर्स अलग अलग शिफ्ट में होंगे ताकि एक समय पर ज़्यादा भीड़ न हो
  • डीएम के द्वारा रैंडम RT-PCR और रैपिड टेस्ट कराये जाएंगे
  • सभी लेबर्स और वर्कर को कोविड अपप्रोप्रियेट बिहेवियर जैसे मास्क लगाना सोशल डिस्टेंसिंग बरतना अनिवार्य होगा. डीएम के अधीन स्पेशल टीम बनाई जाएंगी जो समय समय पर निरीक्षण करेंगी.
  • वर्कर्स को e-पास के ज़रिए मूवमेंट की इजाज़त होगी
  • मालिक, एम्प्लॉयर्स,कॉन्ट्रैक्टर्स पोर्टल पर डिटेल्स देकर अपने वर्कर्स/ कर्मचारियों के लिए e-पास आवेदन कर सकेंगे.
  • नियम उल्लंघन करने पर मैनुफैक्चरिंग यूनिट या कंस्ट्रक्शन साइट को बन्द भी किया जा सकता है और DDMA एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जाएगी.

हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अनलॉक का एलान करते हुए कहा था कि दिल्ली में कोरोना के मामले और पॉजिटिविटी दर कम हो रही है. यह समय है धीरे-धीरे अनलॉकिंग करने का. ऐसा ना हो कि लोग कोरोना से बच जाएं और भुखमरी से बेहाल हो जाए. DDMA की मीटिंग में लॉकडाउन खोलने को लेकर निर्णय लिए गए. अब हम धीरे धीरे लॉकडाउन खोलने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं. अनलॉक में सबसे पहले प्रवासी मजदूरों का ख्याल रखना है.

यह मजदूर सबसे ज्यादा कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी और फैक्ट्रियों में काम करते हैं. अगले 1 हफ्ते के लिए कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी और फैक्ट्री को खोला जा रहा है. हर हफ्ते हम जनता के सुझावों के आधार पर और एक्सपर्ट के विचारों के आधार पर धीरे-धीरे लॉकडाउन खोलने की प्रक्रिया जारी रखेंगे. लेकिन ये ध्यान रखना होगा कि कोरोना फिर से ना बढ़ने लगे. अगर मामले फिर से बढ़ने लगे तो हमको इस प्रक्रिया को रोकना होगा.

यह भी पढ़ें.

ABP News-C Voter Survey: देश की जनता किससे हैं सबसे ज्यादा नाराज और किसका चाहते हैं परिवर्तन? जानें मूड ऑफ द नेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी

वीडियोज

Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget