एक्सप्लोरर

LJP के जिलाध्यक्ष ने NDA गठबंधन को बताया अटूट तो पार्टी ने पद से हटाया

मुंगेर जिलाध्यक्ष राघवेंद्र भारती के बयान को पार्टी के दिशानिर्देशों और राष्ट्रीय नेतृत्व के अनुशासन के विपरीत माना गया .

 नई दिल्ली: एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान एनडीए और खासकर नीतीश कुमार से अपनी दूरी बढ़ाते जा रहे हैं. आज उनकी पार्टी ने एक चौंकाने वाला फ़ैसला लिया. पार्टी ने बिहार में अपने मुंगेर जिलाध्यक्ष को उनके पद से हटा दिया .

जिलाध्यक्ष राघवेंद्र भारती का कसूर केवल इतना था कि उन्होंने बयान देकर कहा था कि बिहार में एनडीए गठबंधन अटूट है. भारती के इस बयान को पार्टी के दिशानिर्देशों और राष्ट्रीय नेतृत्व के अनुशासन के विपरीत माना गया .

हालांकि जिलाध्यक्ष को हटाने के लिए पार्टी की ओर से जो बयान दिया गया है उसमें एक चौंकाने वाली बात लिखी है . बयान में लिखा गया है कि पार्टी की ओर से गठबंधन पर फैसला करने का अधिकार केवल चिराग पासवान को है , तबतक इस मामले पर किसी पार्टी नेता को बोलने के लिए अधिकृत नहीं किया गया है.

अब चूंकि चिराग पासवान पहले से ही एनडीए गठबंधन में शामिल हैं लिहाजा अटकलें लगनी तय है . क्या इस फैसले से चिराग पासवान यह संदेश देना चाहते हैं कि अभी गठबंधन को लेकर उनकी पार्टी ने कोई फैसला नहीं किया है और उनका विकल्प खुला हुआ है.

जिलाध्यक्ष को हटाने का फैसला इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि चार दिनों पहले ही बीजेपी के बिहार प्रभारी उपेंद्र यादव ने चिराग पासवान से मुलाकात कर इस विषय पर सुलह करवाने की कोशिश की थी . मुलाक़ात के दौरान चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर पार्टी के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन की अनदेखी करने का आरोप लगाया था . पार्टी के इस ताज़ा फ़ैसले के बाद एनडीए में घमासान मचना तय है.

यह भी पढ़ें:

दिल्ली: प्रियंका गांधी के सरकारी बंगले का आवंटन रद्द, 1 अगस्त तक खाली करने का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
Explained: मानसून का इंतजार खत्म! 4 दिन बाद दिल्ली और आपके राज्य में इस दिन होगी बारिश, लेकिन अच्छी के साथ बुरी खबर क्या?
Monsoon 2026: 4 जुलाई को दिल्ली और आपके राज्य में इस दिन से शुरू बारिश, लेकिन बुरी खबर भी मिली?
आसमान नहीं टूट पड़ेगा... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग पर क्यों ऐसा बोला सुप्रीम कोर्ट?
आसमान नहीं टूट पड़ेगा... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग पर क्यों ऐसा बोला सुप्रीम कोर्ट?
शुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन, ममता बनर्जी की पार्टी का एक और नेता गिरफ्तार, जबरन वसूली वसूली समेत गंभीर आरोप
शुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन, ममता बनर्जी की पार्टी का एक और नेता गिरफ्तार, जबरन वसूली वसूली समेत गंभीर आरोप

वीडियोज

Ketan Murder Mystery: कैसे मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने रची केतन की हत्या की खौफनाक साजिश?
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:सिया ने अकेले मारा केतन को?
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:जन्मदिन के बहाने ले गई मौत के मुंह में, देखें क्राइम सीन की इनसाइड स्टोरी!
Ketan Agarwal Murder Case | Siya Goyal | Pune: मंगेतर की हत्या का खौफनाक सच!
Ketan Agarwal Murder Case | Abp Report: पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के घर से मिले अहम सुराग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आसमान से अचानक गायब हुआ था 239 लोगों के साथ विमान, 12 साल बाद भी समंदर में सुलझाई जा रही है पहेली
आसमान से अचानक गायब हुआ था 239 लोगों के साथ विमान, 12 साल बाद भी समंदर में सुलझाई जा रही है पहेली
जयपुर में निर्माणाधीन रिसॉर्ट की दीवार गिरी, 3 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
जयपुर में निर्माणाधीन रिसॉर्ट की दीवार गिरी, 3 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सेशेल्स की संसद में पीएम मोदी क्यों करने लगे चटनी और समोसे की बात? बोले- 'जब मैं आपके साथ खड़ा हूं तो...'
सेशेल्स की संसद में पीएम मोदी क्यों करने लगे चटनी और समोसे की बात? बोले- 'जब मैं आपके साथ खड़ा हूं तो...'
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाओ और उसे बाहर करो...', सुनील गावस्कर की दो टूक, दे दिया बड़ा बयान
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाओ और उसे बाहर करो...', सुनील गावस्कर की दो टूक, दे दिया बड़ा बयान
Welcome To The Jungle BO Day 3 Worldwide: 'वेलकम टू द जंगल' ने दुनियाभर में 3 दिनों में कूटे खूब नोट, 6 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
वेलकम टू द जंगल' का दुनियाभर में तांडव, 3 दिनों में कर डाली गजब कमाई
Explained: मानसून का इंतजार खत्म! 4 दिन बाद दिल्ली और आपके राज्य में इस दिन होगी बारिश, लेकिन अच्छी के साथ बुरी खबर क्या?
Monsoon 2026: 4 जुलाई को दिल्ली और आपके राज्य में इस दिन से शुरू बारिश, लेकिन बुरी खबर भी मिली?
थलापति विजय के लिए बड़ी खुशखबरी? AIADMK के एक और विधायक का इस्तीफा, विधानसभा में बदल जाएगा पूरा गणित
थलापति विजय के लिए बड़ी खुशखबरी? AIADMK के एक और विधायक का इस्तीफा, विधानसभा में बदल जाएगा पूरा गणित
NASA Swift Telescope: धरती की तरफ तेजी से गिर रहा 'बह्मास्त्र', बचाने के लिए 30 हजार करोड़ खर्च करेगा NASA, जानें है क्या ये
धरती की तरफ तेजी से गिर रहा 'बह्मास्त्र', बचाने के लिए 30 हजार करोड़ खर्च करेगा NASA, जानें है क्या ये
Embed widget