एक्सप्लोरर

LIVE Updates: हेमंत सोरेन ने ली झारखंड के सीएम पद की शपथ, मंच से विपक्षी एकता ने दिखाया दम

live updates Hemant Soren to take oath as Chief Minister at 2 pm, know which leaders will be included LIVE Updates: हेमंत सोरेन ने ली झारखंड के सीएम पद की शपथ, मंच से विपक्षी एकता ने दिखाया दम

Background

रांची: हेमंत सोरेन शहर के मोरहाबादी मैदान में शनिवार दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, कांग्रेस के विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और राष्ट्रीय जनता दल के एकमात्र विधायक सत्यानंद भोक्ता भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. राजभवन के सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री के अलावा शपथ लेने वाले तीन मंत्रियों के नाम के वारंट पर राज्यपाल ने आज सुबह साइन किए है.

 

इस प्रकार विधानसभा चुनावों में चुनाव पूर्व के गठबंधन में शामिल तीनों दलों के प्रतिनिधि आज मंत्रिपद की शपथ ग्रहण करेंगे. झामुमो में मंत्री पद के लिए बहुत लोग इच्छुक हैं लेकिन फिलहाल पार्टी से सिर्फ हेमंत सोरेन ही मुख्यमंत्री पद पर शपथ ग्रहण करेंगे. पार्टी से आज किसी और को शपथ ग्रहण नहीं कराया जायेगा. मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम दोपहर दो बजे से लगभग सवा दो बजे तक चलेगा और इस दौरान राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मुख्यमंत्री के अलावा तीन मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी.

 

बाद में नये मुख्यमंत्री, उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों, बाहर से आये अतिथियों और अन्य लोगों के लिए राजभवन में दोपहर तीन बजे से चार बजे तक मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा. मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह को विपक्षी एकजुटता का ऐतिहासिक अवसर बनाने के लिए कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल समेत विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और शरद पवार के अलावा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी भी शामिल होंगे.

 

झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता और महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रधानमंत्री, सभी मुख्यमंत्रियों, बड़े नेताओं और माननीय लोगों को आमंत्रित किया गया है. हालांकि पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, सपा नेता अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती के आने की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है.

 

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और अहमद पटेल, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री तारीक अनवर के साथ ही माकपा महासचिव सीताराम येचुरी तथा अनेक अन्य लोगों की भी कार्यक्रम में आने की सहमति मिल चुकी है.

14:34 PM (IST)  •  29 Dec 2019

इसके साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव को भी राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने भी मंत्री पद की शपथ दिलायी. फिलहाल मंत्री मंडल में तीन ही मंत्रियों को शामिल किया गया है. बता दें कि झारखंड में कुल 12 मंत्री हो सकते हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही मंत्री मंडल का विस्तार भी हो सकता है.
14:29 PM (IST)  •  29 Dec 2019

हेमंत सोरेन के साथ ही झारखंड में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने मंत्री पद की शपथ ली. चार बार के विधायक आलमगीर आलम झारखंड विधानसभा के स्पीकर भी रह चुके हैं.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget