एक्सप्लोरर
LIVE: दिल्ली-NCR में जारी है बारिश, गुरुग्राम-नोएडा में जाम, मेरठ में मकान गिरने से 3 की मौत
राजधानी दिल्ली में गुरुवार के मुक़ाबले आज बारिश कुछ कम हो जाएगी लेकिन मध्यम बारिश बनी रह सकती है. दिल्ली-एनसीआर की बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ गया है.

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश हो रही है. सड़कों पर फिर से पानी भरना शुरू हो गया है. दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में रात में हुई तेज बारिश के बाद सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया है. आईएसबीटी पर पानी भरने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली के शालीमार बाग मेट्रो स्टेशन के गेट और लिफ्ट के आसपास की जमीन नीचे धंस रही है. मेट्रो स्टेशन के तीनों गेट के पास कई इंच चौड़ी दरारें भी आ गई हैं,जिनसे लोगों में खौफ फैल गया है. बारिश के बाद आज गाजियाबाद में बारहवीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है. बारिश से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ के साथ.
LIVE UPDATES:
11.18 AM: नोएडा से जसोला यू-टर्न पर रोड टूट गई है, जिसकी वजह से यातायात प्रभावित है. 11.15 AM: भजनपुरा से खजुरी जाने वाले मार्ग में खजुरी चौक के पास एक बड़ा गड्डा हो गया है, जिसकी वजह से यातायात प्रभावित है. इस मार्ग के प्रयोग से बचें. 11.10 AM: रिंग रोड पर धौला कुआं से एम्स की तरफ जाने वाली सड़क पर भारी ट्रैफिक जाम है. गाड़ियां रेंगती हुईं चल रही हैं. 11.00 AM: मेरठ में दो दिन से लगातार हो रही बारिस से मकानों के गिरन का सिलसिला जारी है. जिले में अब तक तीन लोगों की मकान के मलबे में दबने से मौत हो चुकी है और आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो चुके है. भावनपुर और घोसीपुर में मकान गिरने से दो बच्चों समेत एक वृद्धा की मौत हो गयी. 10.50 AM: पर्यटक स्थल कैम्पटी फॉल में जल स्तर बढ़ गया है. कैम्पटी फाल की आसपास की दुकानों को भी नुकसान हुआ है. 10.40 AM: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में सड़क तालाब बन गई है और यह वह सड़के हैं, जिनसे इंदिरापुरम के लोग नोएडा या दिल्ली जाते हैं. जलभराव के चलते यहां गाड़ियां रेंग रही हैं. 10.15 AM: कल की बारिश से गाजियाबाद बेहाल है.आज भी स्थिति कुछ बेहतर नहीं है. क्योंकि बारिश हो रही है लेकिन पानी निकल नहीं रहा है. 10.13 AM: दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में लोगों को जलभराव के साथ-साथ ट्रैफिक जाम की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने आने वालों तीन-चार दिन राजधानी में यूं ही बारिश का अनुमान जताया है. 10.10 AM: दिल्ली के कई इलाकों में पानी भरा हुआ है. दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय सिविक सेंटर के बाहर कई फीट तक पानी भरा है. सिविक सेंटर से रामलीला मैदान जाने वाले रास्ता पूरी तरह से पानी में डूबा हुआ है, जिससे यहां आने जाने वाले बेहद परेशान हैं. 08.50 AM: दिल्ली में लगातार बारिश से दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय सिविक सेंटर के बाहर पानी भर गया है. बीच सड़क पर कई गाड़ियां और ऑटो बंद हो गए हैं. 08.49 AM: गाजियाबाद की शिप्रा सनसिटी में एक युवक की मौत हो गई. 37 साल के सरोज कांत दास अपने बच्चे को स्कूल बस में छोड़कर लौटते समय नाली में गिर गए थे. लोगों ने जमीन पर फैले तार से करन्ट लगने का आरोप लगाया है. 08.48 AM: आज गाजियाबाद में बारहवीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है. बारिश के चलते गाजियाबाद के डीएम ने ये आदेश दिया है. वीडियो देखें-Visuals of water-logged streets from Delhi's Civic Centre area following rainfall. pic.twitter.com/qqsmKSKD8J
— ANI (@ANI) July 27, 2018
यह भी पढ़ें-
पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही इमरान खान ने कश्मीर राग अलापा, बोले-आप एक कदम बढ़ो, हम दो कदम बढ़ेंगे
पार्टी नेताओं को राहुल गांधी ने दिया मंत्र, वो भटकाएंगे लेकिन आप मुद्दों पर अड़े रहना
खुशखबरीः इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 अगस्त तक बढ़ी
और पढ़ें
Source: IOCL



























