एक्सप्लोरर

By Election Results LIVE: राजस्थान में बीजेपी को बड़ा झटका, कांग्रेस ने जीती माण्डलगढ़ विधानसभा सीट

By Election Results 2018: राजस्थान में दो लोकसभा सीटों और एक विधानसभा, पश्चिम बंगाल में एक लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर 29 जनवरी को उपचुनाव हुआ था

जयपुर/कोलकाता: राजस्थान और पश्चिम बंगाल में 29 जनवरी को हुए उपचुनाव की मतगणना शुरु हो गई है. राजस्थान की अलवर और अजमेर लोकसभा और मांडलगढ़ विधानसभा सीट, पश्चिम  बंगाल के उलुबेरिया लोकसभा और नवपाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था.

By Election Results 2018 (राजस्थान और पश्चिम बंगाल) LIVE UPDATES

  • अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रही है. कांग्रेस उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार पर 1 लाख 35 हज़ार वोटों की बढ़त बना ली है.
  • अजमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने 45321 वोटों से बढ़त बना ली है, जबकि अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस 72101 वोटों से आगे चल रही है.
    • माण्डलगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के विवेक धाकड़  ने 12976 वोटों से जीत हासिल की.
 
  • अजमेर कांग्रेस की बढ़त 58 हज़ार से पार कर गई है. माण्डलगढ़ में कांग्रेस के विवेक धाकड़ कुल 11 हज़ार वोटों से आगे चल रहे हैं. माण्डलगढ़ में अब केवल 10 वोटों की गिनती बाकी है, ऐसे में वहां कांग्रेस की जीत लगभग तय है.
  • अजमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने 52 हज़ार वोटों की बढ़त बना ली है.
  • अजमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस की बढ़त 32 हजार वोटों से ज्यादा हो गई है. वहीं मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस 116 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए है.
  • अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस 44047 वोटों से आगे हो गई है, जबकि अजमेर लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस की बढ़त 29 हजार वोटों से ज्यादा हो गई है. वहीं मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर भी अब कांग्रेस ने 1800 वोटों से बढ़त बना ली है.
  • अजमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने 25 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली है.
  • अलवर लोकसभा सीट पर अब तक 305331 वोटों की गिनती हो चुकी है. कांग्रेस उम्मीदवार करण सिंह को 168844 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी उम्मीदवार जसवंत को 129702 वोट मिले हैं. इस तरह अब कांग्रेस के उम्मीदवार ने अब 39142 वोटों की बढ़त बना ली है.
    • नवपाड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस चौथे नबंर पर रही. कांग्रेस के उम्मीदावर गौतम बोस को 10 हजार 527 वोट मिले. जबकि यह सीट कांग्रेस के पास ही थी.
    • पश्चिम बंगाल की नवपाड़ा विधानसभा सीट पर टीएमसी के सुनील सिंह ने 63 हजार 18 वोट से जीत दर्ज की है. वहीं, बीजेपी के उम्मीदवार संदीप बनर्जी 38 हजार 711 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे. वहीं, 35 हजार 497 वोटों के साथ सीपीएम के गार्गी चटर्जी तीसरे नंबर पर रहे.
    • अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस 30,595 और अजमेर लोकसभा सीट पर 7585 वोटों से आगे चल रही है.
    • राजस्थान में मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी करीब 3072 वोटों से आगे है.
    • पश्चिम बंगाल की नवपाड़ा विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी करीब 19 हजार वोटों से आगे चल रही है.
    • अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस अब  9,225 वोटों से आगे चल रही है. वहीं मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी 699 वोटों से आगे हो गई है.
 
  • मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी आगे हो गई है.
  • राजस्थान की अलवर और अजमेर लोकसभा और मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस बढ़त बनाई हुई है.
  • अलवर में कांग्रेस सिर्फ 80 वोटों से आगे चल रही है. वहीं अजमेर लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस आगे है.
  • दोनों राज्यों में वोटों की गिनती शुरु हो गई है. दोपहर तक नतीजे साफ हो जाएंगे.
  • राजस्थान और पश्चिम बंगाल, दोनों ही जगह बीजेपी की प्रतिष्ठा दाव पर है. राजस्थान में बीजेपी की ही सरकार है और वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री हैं. जबकि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार है और ममता बनर्जी मुख्यमंत्री हैं.
  • यह उपचुनाव अजमेर से बीजेपी सांसद सांवरलाल जाट, अलवर से बीजेपी सांसद चांद नाथ और मांडलगढ़ बीजेपी विधायक कीर्ति कुमारी का निधन हो जाने के कारण हुआ था.
  • प. बंगाल में हावड़ा जिले के उलुबेरिया लोकसभा क्षेत्र के टीएमसी सांसद सुल्तान अहमद और नॉर्थ 24 परगना जिले के नवपाड़ा विधानसभा के कांग्रेस विधायक मधुसुदन घोष का निधन हो जाने के कारण उप चुनाव हुआ था.
राजस्थान में क्यों हुआ उपचुनाव? यह उप चुनाव अजमेर से बीजेपी सांसद सांवरलाल जाट, अलवर से बीजेपी सांसद चांद नाथ और मांडलगढ़ बीजेपी विधायक कीर्ति कुमारी का निधन हो जाने के कारण हुआ था. 29 जनवरी को हुए मतदान में तीनों क्षेत्रों के मतदाताओं ने वोट देकर 42 उम्मीदवारों के भाग्य का निर्णय र्ईवीएम मशीनों में बंद किया था. बता दें कि राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं. साल 2014 के आम चुनाव में सभी 25 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा किया था. लेकिन अब देखना होगा कि अजमेर और अलवर की इन दो सीटों पर कांग्रेस अपना परचम लहराती है या बीजेपी एक बार फिर कांग्रेस का सूपड़ा साफ करती है. पश्चिम बंगाल में क्यों हुआ उपचुनाव? पश्चिम बंगाल में हावड़ा जिले के उलुबेरिया लोकसभा क्षेत्र के टीएमसी सांसद सुल्तान अहमद और नॉर्थ 24 परगना जिले के नवपाड़ा विधानसभा के कांग्रेस विधायक मधुसुदन घोष का निधन हो जाने के कारण उप चुनाव हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
Xप्लेन: 28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक मामले, किसपर कितने केस दर्ज
Xप्लेन: 28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक मामले, किसपर कितने केस दर्ज

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget